अयोध्या : CM Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के राम मंदिर आने के कार्यक्रम पर सियासी माहौल गर्म हो गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख को अयोध्या दौरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, “वे भगवान राम के दर्शन करने जरूर आए लेकिन रामभक्तों से माफी जरूर मांग लें. प्रभु राम सबको माफ करेंगे”.
“राम भक्तों से माफी मांग लें”
मुख्यमंत्री ने बोले, “जिन लोगों ने उपेक्षित किया था अपमानित किया था, संतों पर लाठियां चलाई थीं, वे लोग अयोध्या आएं जरूर, लेकिन माफी मांग कर आएं. राम भक्तों से माफी तो मांग लें, अपने कृत्यो के लिए पश्चाताप तो कर लें, प्रभु कृपालू हैं, वे सबको माफ करेंगे .
विकसित हो रही है अयोध्या
बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने यह ब्यान दिया. इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “आज अयोध्या फिर से अपने गौरव को प्राप्त कर रही है, जिसके लिए संतों ने अपना बलिदान दिया, आज मोदी जी के मार्गदर्शन के साथ अयोध्या का विकास हो रहा है.”
कारसेवकों पर गोली का किया जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोली चलाये जाने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “जिस अयोध्या में राम के नाम पर गोली चलती थी. कभी राम के नाम को प्रतिबंधित करने की कोशिश थी. आज वही अयोध्या त्रेता युग जैसी बन रही है.
राम के अस्तित्व को स्वीकार कर रहे हैं
सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने न्यायालय में वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी, आज कम से कम उनको इतनी सद्बुद्धि आई है कि, वे राम के अस्तित्व को स्वीकार कर पा रहे हैं. यह हमारी वैचारिक विजय है.
देश की स्मार्ट सिटी है अयोध्या
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में पहले 3 घंटे बिजली मिलती थी. आज अयोध्या देश की स्मार्ट सिटी भी है और सोलर सिटी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी है. अयोध्या के मार्ग धर्मपथ, भक्तिपथ, श्रीराम पथ और जन्मभूमि पथ दुनिया को आकर्षित कर रहे हैं. यूपी के सीएम ने कहा कि आप श्रीराम जन्मभूमि परिसर में जाइए. वहां महर्षि वाल्मीकि का मंदिर है, महर्षि विश्वामित्र का मंदिर है, माता शबरी का भी मंदिर है.
यह भी पढ़ें
Amitabh Bachchan Unwell: महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत फिर हुई खराब, KBC की शूटिंग पर लगा ब्रेक
