Akhilesh Yadav Ayodhya Visit

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, इस दिन पहुंचेंगे रामनगरी अयोध्या

लखनऊ : Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम बना लिया है. वे अपनी पत्नी डिंपल यादव और बच्चों समेत 12 दिसंबर को रामनगरी आएंगे. इस प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी सपा के वरिष्ठ नेता पवन पांडेय ने दी है. उन्होंने बताया कि, अखिलेश यादव हनुमान गढ़ी में मत्था टेकने के बाद रामलला के दर्शन को जाएंगे.

ये दौरा पूरी तरह धार्मिक

पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि, सपा प्रमुख का अयोध्या दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा. 12 दिसंबर को पूरा दिन वह अयोध्या में रहेंगे. अखिलेश यादव सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे. वहां दर्शन के बाद वह राममंदिर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे. इस दौरान सपा प्रमुख का साधु-संतो और महंतों से मिलने का भी कार्यक्रम है. अखिलेश यादव सपरिवार उनका आशीर्वाद लेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे.

पवन पांडे से कहा था….

गौरतलब है कि, सपा चीफ अखिलेश यादव राम मंदिर दर्शन के लिए अब तक नहीं पहुंचे हैं, जिसके चलते हिन्दू संगठन और साधू-संत उन पर निशाना साधते रहे हैं. पिछले दिनों अयोध्या दौरे के समय उन्होंने सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय को जिम्मेदारी दी थी कि वे उनके राम मंदिर जाने की तारीख तय कर दें. ऐसे में पवन पांडेय ने छोटी दिवाली के दिन शनिवार को इस बात की घोषणा कर दी है. पवन पांडेय ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या आएंगे. वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे और फिर रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे.

अखिलेश यादव का होगा भव्य स्वागत

पवन पांडेय ने बताया कि इस दौरान सपा प्रमुख अयोध्या के पूज्य संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद भी लेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अयोध्या दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. उस दिन अयोध्या में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. वहीं, अखिलेश के राम मंदिर जाने के इस एलान के बाद यूपी के सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी नेता इसे देर से लिया गया निर्णय बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Blast in Ghaziabad: गाजियाबाद में पुलिस चौकी में धमाका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, कहा- भगवा हुकूमत के खिलाफ लडाई  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *