Jay Shah Elected as ICC Chairman

Jay Shah Elected ICC Chairman: जय शाह फिर बने ICC के बॉस, आईसीसी की बैठक में निर्विरोध चुने गये, कहा- ये मेरी लिए बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क : Jay Shah Elected ICC Chairman  क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बैठक में भारत के जय शाह को दोबारा चेयरमैन चुना गया है. आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस संबंध में सूचना दी. इसमें बताया गया कि, जय शाह को निर्विरोध दोबारा आईसीसी का चेयरमैन चुन लिया गया है.

जय शाह ने पहली बार साल 2024 में इस पद को संभाला था. अब वह दूसरी बार इसके लिए चुने गए हैं. आईसीसी द्वारा जारी बयान में लिखा गया है, “आईसीसी बोर्ड इस बात का एलान करता है कि जय शाह को बिना किसी विरोध के दोबारा आईसीसी चेयरमैन चुना गया है. इसका प्रस्ताव इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक में आईसीसी के निर्देशकों ने रखा था.”

ICC बोर्ड ने जताया जय शाह के नेतृत्व पर भरोसा

जय शाह की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए आईसीसी बोर्ड ने उन्हें एक और कार्यकाल की जिम्मेदारी सौंपी है. वर्तमान में विश्व क्रिकेट अपने विस्तार, प्रशंसकों की बढ़ती संख्या और व्यावसायिक विकास के एक नए दौर से गुजर रहा है.

आईसीसी ने हाल ही में अपने दीर्घकालिक टूर्नामेंट कार्यक्रम का भी विस्तार किया है, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक मौके मिलेंगे और खेल के विकास के नए रास्ते खुलेंगे.

“सम्मान के साथ ये मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी”

लगातार दूसरी बार आईसीसी चेयरमैन की जिम्मेदारी मिलने पर जय शाह ने बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आईसीसी बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. सभी निदेशकों के निरंतर विश्वास और समर्थन के लिए मैं उनका आभारी हूं. आईसीसी के चेयरमैन के रूप में काम करना मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है.

ओलंपिक 2028 और महिला क्रिकेट पर रहेगा विशेष ध्यान

बोर्ड की इस बैठक में भविष्य की कई बड़ी योजनाओं पर सहमति बनी, जिनमें प्रमुख बिंदु शामिल हैं.

ओलंपिक में क्रिकेट, लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी को इस खेल के लिए सबसे बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है.

महिला और एसोसिएट क्रिकेट, बोर्ड ने महिला क्रिकेट के विकास को गति देने और एसोसिएट सदस्य देशों के लिए नए अवसर बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

पारदर्शिता और बुनियादी ढांचा, क्रिकेट की बुनियादी संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ खेल की पारदर्शिता, विश्वसनीयता बनाए रखने और बेहतर व्यावसायिक अवसर विकसित करने पर भी जोर दिया गया है.

यह भी पढ़ें

Deborah Bergamini Support India: मेलोनी की सहयोगी सांसद ने दिखाया आईना, कहा- “भारत को लोकतंत्र की सीख देना सही नहीं”, कांग्रेस के सम्मेलन में भारत के खिलाफ नारे लगाने का मामला   

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Jay Shah Elected ICC Chairman: जय शाह फिर बने ICC के बॉस, आईसीसी की बैठक में निर्विरोध चुने गये, कहा- ये मेरी लिए बड़ी जिम्मेदारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *