न्यूज डेस्क : Deborah Bergamini Support India कांग्रेस के ‘भारत समिट 2026’ कार्यक्रम में इटली के नेता द्वारा की गई टिप्पणी पर मेलोनी सरकार के सहयोगी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इटली की सांसद डेबोरा बर्गमिनी ने पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट के नेता और महासचिव जियाकोमो फिलिबेक पर निशाना साधा है. फिलिबेक ने कांग्रेस के सम्मेलन में सरकार के खिलाफ नारे लगाये थे. उन्होंने कहा था कि, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’. बर्गमिनी ने कहा कि, मित्र देश के किसी भी आंतरिक मामले में विदेशी प्रतिनिधियों का बोलना सही नहीं है.
“लोकतंत्र पर भारत को सीख देना सही नहीं”
बर्गमिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, भारत के पास अपने आंतरिक राजनीतिक विवादों को सुलझाने के लिए अपनी राजनीतिक संस्थाएं और न्यायपालिका मौजूद हैं. उन्होंने इटली और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी का भी जिक्र किया और कहा कि यूरोपीय प्रतिनिधियों का भारत को लोकतंत्र पर सीख देना सही नहीं है.’
बर्गमिनी की पार्टी मेलोनी सरकार की सहयोगी है
डेबोरा बर्गमिनी ‘फोर्जा इटालिया’ की सदस्य और राष्ट्रीय उप-महासचिव हैं. यह एक मध्य-दक्षिणपंथी राजनीतिक दल है, जो इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार का समर्थन करने वाले गठबंधन का हिस्सा है.
बर्गमिनी की यह टिप्पणी तब आई है, जब फिलिबेक ने हैदराबाद में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘भारत समिट 2026’ में हिस्सा लेते हुए BJP के नेतृत्व वाली सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया.
उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन भी जताया. यूरोपियन सोशलिस्ट्स एंड डेमोक्रेट्स समूह के एक इतालवी प्रतिनिधि ने, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए, प्रधानमंत्री मोदी की BJP पर हमला बोला और कहा: ‘वोट चोरों, गद्दी छोड़.’
इटली, भारत का सबसे बड़ा रणनीतिक साझेदार: बर्गमिनी
बर्गमिनी ने कहा, ‘यह मामला भारतीय विपक्ष द्वारा सत्ताधारी दल की आलोचना से जुड़ा है. यह आलोचना मतदाता सूची में लंबे समय से लंबित संशोधन को लेकर है एक ऐसी प्रक्रिया जिसका उद्देश्य दोहरी प्रविष्टियों, मृत व्यक्तियों के नामों और अपनी जगह बदल चुके लोगों के नामों को सूची से हटाना है.
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने या आरोप लगाने की पूरी आजादी है बशर्ते वे अपने दावों को सही साबित कर सकें.’
यह भी पढ़ें

One thought on “Deborah Bergamini Support India: मेलोनी की सहयोगी सांसद ने दिखाया आईना, कहा- “भारत को लोकतंत्र की सीख देना सही नहीं”, कांग्रेस के सम्मेलन में भारत के खिलाफ नारे लगाने का मामला”