AQI In uttar pradesh

AQI in Uttar Pradesh: यूपी में हवा की सेहत हुई खराब, मुरादाबाद-मुजफ्फरनगर में AQI गंभीर स्थिति में पहुंचा

लखनऊ : AQI in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में ठंड के बढ़ते तेवर के साथ हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है. राज्य के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत गंभीर’ स्थिति में पहुंच गया है. हालांकि, कई शहरों में एक्यूआई में सुधार भी हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

सीपीसीबी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रही. रविवार को वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) क्रमशः 323 और 338 दर्ज किया गया. वहीं, गजरौला में एक्यूआई 319 रहा.

गाजियाबाद में 243 AQI दर्ज

मुरादाबाद में AQI शनिवार के 294 से बढ़कर रविवार को 323 हो गया, जबकि मुजफ्फरनगर में यह 295 से बढ़कर 338 पर पहुंच गया. इसके विपरीत, गजरौला में सुधार दर्ज किया गया, जहां एक्यूआई 330 से घटकर 319 रह गया. गाजियाबाद में एक्यूआई 243 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 333 था. ग्रेटर नोएडा में यह 324 से घटकर 225 और नोएडा में शनिवार के 318 के मुकाबले 265 रहा. मेरठ में भी सुधार हुआ, जहां एक्यूआई 367 से घटकर 217 पर आ गया.

इन शहरों में AQI सुधरा

बागपत में एक्यूआई 235 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 249 था, जबकि बड़ौत में यह 320 से घटकर 214 रह गया. अन्य शहरों में हापुड़ का एक्यूआई 145 रहा, जबकि शनिवार को यह 341 था. मोदीनगर में यह 325 से घटकर 250 और बुलंदशहर में 248 से घटकर 207 दर्ज किया गया. कानपुर में एक्यूआई 202 रहा, जो शनिवार के 206 के मुकाबले थोड़ा कम है. अनपरा में यह 265 से बढ़कर 281 हो गया, जबकि वाराणसी में 150 से बढ़कर 216 पर पहुंच गया.

पटाखों के धुएं और थमी हवा से बढ़ा प्रदूषण

सीपीसीबी के अनुसार, दीपावली पर चलाए गए पटाखों से निकला धुआं और धूल के कण वातावरण में मौजूद हैं. इन दिनों हवा की रफ्तार कम है और पर्याप्त धूप भी नहीं निकल रही है. इससे वातावरण में जमा धूल और धुएं के कण छट नहीं पा रहे हैं. कुहासे के साथ मिलकर प्रदूषण की स्थिति और गंभीर हो रही है. जैसे ही हवा चलने लगेगी और तेज धूप निकलेगी यह प्रदूषक कण छट जाएंगे और एक्यूआइ सामान्य हो जाएगा.

यह भी पढ़ें

Post Office Scam in Kanpur: कानपुर में बड़ा घोटाला, डाकघर में पाई पाई कर पैसा जोड़ते रहे, जब रकम लेने पहुंचे तो खाता खाली

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “AQI in Uttar Pradesh: यूपी में हवा की सेहत हुई खराब, मुरादाबाद-मुजफ्फरनगर में AQI गंभीर स्थिति में पहुंचा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *