SC on MLA Raju Kumar Singh

Supreme Court on Bihar MLA: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बची विधायकी, बिहार के इस MLA पर था गैर इरादतन हत्या का केस, पढ़ें ये रिपोर्ट

नई दिल्ली : Supreme Court on Bihar MLA बिहार के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने गैर इरादतन हत्या के मामले में उनके दोषसिद्धि (Conviction) पर रोक लगा दी है. ऐसे में राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता पर मंडरा रहा खतरा टल गया.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 31 दिसंबर 2018 की रात की है. दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था. इसी पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें डॉ. अर्चना गुप्ता नामक महिला को गोली लग गई और उनकी जान चली गई. इसी मामले में विधायक राजू कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था.

निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

इस मामले में चार जुलाई 2026 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजू सिंह को गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में चार साल की सजा सुनाई. नियम के तहत दो साल या उससे अधिक की सजा पर जनप्रतिनिधि की सदस्यता चली जाती है.

राजू सिंह फिलहाल जमानत पर हैं. उन्होंने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया. विधायक राजू कुमार सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट से दोष सिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बचा करियर

हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां से उन्हें फिलहाल यह बड़ी राहत मिली है. दोषसिद्धि पर रोक लगने के कारण अब वह कानूनन अपने पद पर बने रह सकते हैं. बता दें कि, इस मामले में राजू कुमार सिंह जमानत पर जेल से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें

Jay Shah Elected ICC Chairman: जय शाह फिर बने ICC के बॉस, आईसीसी की बैठक में निर्विरोध चुने गये, कहा- ये मेरी लिए बड़ी जिम्मेदारी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Supreme Court on Bihar MLA: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बची विधायकी, बिहार के इस MLA पर था गैर इरादतन हत्या का केस, पढ़ें ये रिपोर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *