India Vs New zealand T20 series

India Vs NZ T-20 I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक सीरीज, जानिए कैसा होगा पिच का मिजाज

स्पोर्ट्स डेस्क :    India Vs NZ T-20 I   भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज खत्म हुए चार दिन ही बीते हैं, कि भारत न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहुंच गया है. यहां टीम इंडिया को पांच टी-20 मैच खेलने हैं. 22 अक्टूबर गुरुवार को पहला मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें यहां अभ्यास में जुटी है. वहीं, भारत के लिए परिस्थितियों में ढलने का ज्यादा वक्त नहीं मिला है. न्यूजीलैंड में पिच का मिजाज कैसा रहेगा, बल्लेबाजों की मददगार होंगी या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे. हम आपको इसके बारे में बताएंगे.

दोपहर 12:30  बजे शुरु होगा मुकाबला

क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में कल पहला मुकाबला खेला जाएगा. स्थानीय समय के अनुसार, यह मैच रात को आठ बजे शुरू होगा, लेकिन भारतीय समय के अनुसार मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. सरल शब्दों में समझा जाए तो, जब भारत में दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट हो रहे होंगे तब न्यूजीलैंड में रात के आठ बजे होंगे.

कैसी होगी क्राइस्ट चर्च की पिच

हैगली ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां खूब रन बनते हैं. हालांकि, शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और उछाल मिलती है, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज हावी हो जाते हैं. इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद होता है. स्पिनर्स के लिए कुछ खास मदद नहीं होती है.

भारत का पलड़ा भारी

टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. टीम इंडिया ने 19 मैचों में विजय हासिल की है, तो 11 मुकाबलों में कीवी टीम ने बाजी मारी है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है. हालांकि, भारत का पलड़ा भारी रही है. मेजबान टीम को हमेशा दावेदार माना जाता है, क्योंकि उसके लिए ये घरेलू परिस्थितियां होती हैं.

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में दोनों देशों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक 12 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को पांच मैचों में जीत मिली है. वहीं चार मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैच टाई रहे हैं, जिसमें दो मैचों में भारत को सुपर ओवर में जीत मिली है. वहीं एक मैच सुपर ओवर में भी टाई रहा है.

यह भी पढ़ें

CJP Leaders Got Bail: CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका को मिली बेल, HC ने दोनों को खूब सुनाई खरी खरी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “India Vs NZ T-20 I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक सीरीज, जानिए कैसा होगा पिच का मिजाज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *