नई दिल्ली : CJP Leaders Got Bail कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत से बेल मिल गई है. दिल्ली पुलिस ने दोनों के लिए तीन दिन ज्यूडिशियल कस्टडी की मांग की थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया. दोनों नेता 8 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे.
हाईकोर्ट में दी थी चुनौती
इससे पहले सीजेपी नेताओं ने ज्यूडिशियल कस्टडी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. कोर्ट ने आज यानी बुधवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए रांका और सौरव दास को कड़ी फटकार लगाई थी. कोर्ट ने कहा कि, जब मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला लंबित है तो आप हाईकोर्ट क्यों आए? हालांकि, बाद में याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका वापस ले ली.
मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिया रिहाई के आदेश
मजिस्ट्रेट कोर्ट में दोनों नेताओं को पेश किया गया था, सुनवाई के दौरान जमानतदारों के भी कागर जमा कराए गये. इस प्रक्रिया के बाद उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दे दिया गया.
दिपके की प्रतिक्रिया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के पर X पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के एक इमोशनल सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे भाई अब आजाद हैं.’
https://t.co/25SBg8s97h
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 21, 2026
सौरव दास और रांका को HC की फटकार
हाईकोर्ट ने दोनों नेताओं को सख्त फटकार लगाते हुए कहा कि, जब कानून में अपील और दूसरे वैकल्पिक उपाय मौजूद हैं, तो याचिकाकर्ता सीधे संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत अदालत क्यों आए हैं. कोर्ट ने बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन, जमानतदारों को खारिज करने और मजिस्ट्रेट के अधिकारों से जुड़े कानूनी पहलुओं पर भी सवाल किए.

One thought on “CJP Leaders Got Bail: CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका को मिली बेल, HC ने दोनों को खूब सुनाई खरी खरी”