Ashutosh and saurav das in Crime branch

CJP Leaders in Crime Branch: सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच के सामने आज होंगे पेश

नई दिल्ली :  CJP Leaders in Crime Branch   कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. आज 22 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना है. दोनों नेताओं के इस संबंध में समन दिया जा चुका है, और आज उनके बयान भी दर्ज किया जाएंगे. बता दें कि, बुधवार (21 अक्टूबर) को सीजेपी नेताओं को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने जमानत दी थी.

जंतर मंतर प्रोटेस्ट के संबंध में होगी पूछताछ

सौरव और आशुतोष के साथ अजिंक्य शिंदे को भी जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच संपर्क में है. उनपर BNS 223 सरकारी आदेश का पालन न करना और किसी दूसरे के प्रॉपर्टी में घुसकर जंतर मंतर पहुंचने के मामले में पूछताछ की जाएगी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट WR1 को केस ट्रांसफर किया गया है. अजिंक्य शिंदे से क्राइम ब्रांच की टीम संपर्क कर रही है.

मजिस्ट्रेट कोर्ट में दिया लिखित हलफनामा

बता दें कि, बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रांका और सौरव को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बॉन्ड पर तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था. कोर्ट में दोनों नेताओं ने लिखित में हलफनामा दिया कि जब तक जंतर-मंतर का क्षेत्र डी-नोटिफाई रहेगा, वे वहां न तो शांति भंग करेंगे और न ही किसी प्रदर्शन को बुलाएंगे.

हाईकोर्ट से मिली फटकार

इससे पहले ये दोनों नेता बुधवार को ज्यूडिशियल कस्टडी खत्म होने का बाद हाईकोर्ट में पेश हुए थे. इस दौरान कोर्ट ने दोनों नेताओं को जमकर फटकार लगाई थी. कोर्ट का कहना है कि, जंतर मंतर प्रोटेस्ट के लिए डिनोटिफाई थी,फिर भी आप क्यों गये? यही नहीं, हाईकोर्ट ने दोनों से सख्त लहजे में कहा कि, जब मामला मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा था, आप सीधे हाईकोर्ट क्यों आए? हालांकि, बाद में सीजेपी नेताओं को SEM कोर्ट से 50-50 हजार के निजी मुचलके और जमानतदार पेश किये जाने के बाद उन्हें बेल दे दी गई.

यह भी पढ़ें

India Vs NZ T-20 I: भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक सीरीज, जानिए कैसा होगा पिच का मिजाज

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *