एजेंसी : Imran Khan Letter to Judge’s पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सेहत को लेकर बड़ी बात कही है. जेल में बंद इमरान ने कहा कि, उनका स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है, और शायद ही वो जिंदा वापस लौट पाएं. इमरान खान ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के जजों से अपील की है, कि उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए.
अपने वकील के जरिए पत्र सार्वजनिक किया
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट, फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को संबोधित यह खुला पत्र सोमवार को सार्वजनिक किया गया. खान के वकील सलमान सफदर ने पिछले हफ्ते अदियाला जेल में उनसे मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह पत्र साझा किया. 11 नवंबर को हुई इस मुलाकात के दौरान खान ने सफदर से कहा था कि उनकी यह बात सीधे जजों तक पहुंचाई जाए.
खान के वकील सलमान सफदर ने बीते हफ्ते अदियाला जेल में मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह लेटर शेयर किया. 11 नवंबर को हुई इस मुलाकात के दौरान खान ने सफदर से कहा था कि उनकी यह बात सीधे जजों तक पहुंचाई जाए.
इमरान को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं
लेटर में 74 वर्षीय इमरान खान ने लिखा है, इस लगातार बनी हुई स्थिति के कारण मुझे ऐसी जगह ले जाया जा रहा है, जहां से शायद मैं जिंदा वापस न आ सकूं. उन्होंने दावा किया है कि 20 दिसंबर 2025 से उन्हें लगातार एकांत कारावास में रखा जा रहा है. वे दिन में 22 घंटे तक बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे रहते हैं और उन्हें परिवार, वकीलों या मीडिया से संपर्क की अनुमति नहीं है.
पत्नी की आंख में दिक्कत
इमरान खान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के सेहत को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी आंखों की रोशनी लगातार कम हो रही है और उन्हें तत्काल एक और सर्जरी की जरूरत है. अप्रैल में बुशरा बीबी की आंख का रेटिना अलग होने के बाद उनकी सर्जरी हुई थी, लेकिन उसके बाद उन्हें फिर से एकांत में डाल दिया गया और उन्हें अपने डॉक्टरों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई.
यह भी पढ़ें
