एंटरटेन्मेंट डेस्क : Amitabh Bachchan And Abhishek Bachchan बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है. इसके जरिये अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक को धमकी दी गई है. इसके अलावा पोस्ट में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किये गये दो साथियों के बारे में भी जिक्र किया.
बता दें कि, पोस्ट में उसने अमिताभ बच्चन का नाम लेते हुए धमकी भरी टिप्पणी की और बुलेटप्रूफ केबिन बनवाने जैसी बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी. अपनी पोस्ट में दावा किया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से उसके दो साथियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है. उसने कहा कि दोनों को किसी दूसरे गैंग से जोड़कर न देखा जाए. साथ ही दावा किया कि गिरफ्तारी के बावजूद उनकी कथित योजना नहीं रुकेगी.
अमिताभ और अभिषेक को दी धमकी
पोस्ट में गोल्डी ने 1984 के सिख विरोधी नरसंहार का जिक्र करते हुए कहा कि, इसके दोषियों को माफ नहीं किया जाएगा. इसके बाद उसने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम लेते हुए धमकी दी कि वे चाहे जितने बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें, उन्हें निशाना बनाया जाएगा.
बुलेटप्रूफ केबिन में मारेंगे
गोल्डी ने लिखा कि दोनों को बुलेटप्रूफ केबिन में ही मारेंगे. फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आई इस धमकी को लेकर संबंधित एजेंसियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बुलेटप्रूफ केबिन में अमिताभ
बता दें कि, कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. हालांकि, उनके ड्राइवर और एक फैन को गोली लगी थी. टाइगर खुद गाड़ी चलाकर ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंचे थे. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. वहीं, टाइगर पर हमले के बाद अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
बिग बी हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलते हैं, लेकिन अब वह बुलेटप्रूफ केबिन के अंदर रहकर उनसे मुलाकात करते हैं. इससे पहले भी अमिताभ को धमकियां मिल चुकी हैं.
यह भी पढ़ें

One thought on “Amitabh Bachchan And Abhishek Bachchan: अमिताभ बच्चन और अभिषेक को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने कहा-बुलेट प्रूफ केबिन में मारेंगे”