Kiren Rijiu On Rahul Gandhi

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, कहा- ‘खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया’

न्यूज डेस्क : Kiren Rijiju On Rahul Gandhi हैदराबाद में कांग्रेस के ‘भारत समिट 2026’ कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगाने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि, खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा किया. इसके अलावा रिजिजू ने उन्हें सलाह भी दी.

समिट में लगे नारों से बढ़ा विवाद

बता दें कि, ये पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब  कुछ दिन पहले हैदराबाद में हुई कांग्रेस की भारत समिट में एक इटैलियन नेता ने वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा लगाया था, जिसपर खुद राहुल गांधी और मंच पर बैठे नेता ताली बजाते देखे गए थे. इस कार्यक्रम में कई विदेशी डेलिगेट्स आए थे.

रिजिजू ने राहुल गांधी को सलाह भी दी

रिजिजू ने कहा कि एक बार फिर, मैं बिना मांगे सलाह दे रहा हूं. अगर राहुल गांधी जी ये काम करें, तो कांग्रेस लोगों का कुछ भरोसा जीत सकती है. उन्हें भारत में ज्यादा वक्त बिताना चाहिए. बार-बार चुपके से विदेश जाने से बचें. वरिष्ठों का सम्मान करें. उनसे बहुमूल्य सीख लें, जैसा कि भारतीय परंपरा रही है.

बीजेपी को राजनीतिक विरोधी मानें

यही नहीं रिजिजू ने कहा कि, भारत विरोधी लोगों से न मिलें. उनके एजेंडे को बढ़ावा देना बंद करें. बीजेपी आरएसएस और मोदी के प्रति गहरी नफरत को कम करें. बीजेपी को अपना राजनीतिक विरोधी मानें, दुश्मन नहीं.

ये ताजा बयान ऐसे समय में आए हैं जब 14 नवंबर को हैदराबाद में ‘भारत समिट’ के दौरान ‘पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स’ के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक की टिप्पणियों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव चल रहा है.

यह भी पढ़ें

India Alliance to Election Commission: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा इंडिया गठबंधन, चुनाव आयोग से 48 सवाल पूछने की मांगी अनुमति

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Kiren Rijiju On Rahul Gandhi: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, कहा- ‘खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *