Robert Pattinson New James Bond

Robert Pattinson As New James Bond: जेम्स बॉन्ड की तलाश हुई पूरी, इस मशहूर किरदार के लिए चुना गया ये नाम, जानिए कौन है नया सीक्रेट एजेंट

एंटरटेंमेंट डेस्क : Robert Pattinson As New James Bond  मशहूर सीक्रेट एजेंट जेम्स बॉन्ड के किरादर को निभाने के लिए आखिरकार तलाश खत्म हो गई है. रॉबर्ट पैटिनसन अब आपको नये जेम्स बॉन्ड के रूप में नजर आएंगे. पैटिनसन इससे पहले ‘द ओडिसी’, ‘द बैटमैन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, उन्होंने इसके जरिये अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई है.

डैनियल क्रेग के बाद रॉबर्ट पैटिनसन अगले जेम्स बॉन्ड

डैनियल क्रेग के 007 के रूप में पांच फिल्मों तक काम करने के बाद, अब रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) इस भूमिका में नजर आएंगे. क्रेग पहली बार 2006 की फिल्म ‘कैसिनो रॉयल’ में इस सीक्रेट एजेंट के रूप में दिखे थे, और 2021 में ‘नो टाइम टू डाई’ के साथ उन्होंने इस किरदार को अलविदा कह दिया. इस फिल्म में, एक ग्लोबल खतरे को रोकने की कोशिश के दौरान बॉन्ड ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी.

जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी के बारे में

इयान फ्लेमिंग के नॉवेल के मशहूर जासूस किरदार जेम्स बॉन्ड पर बनी ग्लोबल सिनेमा की मशहूर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ 1962 में आई थी. जिसमें जेम्स बॉन्ड (007) का किरदार शॉन केनरी ने निभाया था.

जिसके बाद जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी की 25 फिल्मों में 6 एक्टर्स ने इस मशहूर किरदार को निभाया और अब 26वीं फिल्म के लिए यह किरदार कौन निभाएगा इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है और ऑफिशियल तौर पर 26वीं जेम्स बॉन्ड फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन को अगला जेम्स बॉन्ड घोषित कर दिया गया है.

इन 6 कलाकारों ने निभाया जेम्स बॉन्ड का किरदार

शॉन कॉनरी (Sean Connery) — 1962 से 1971 (6 फिल्मों में)

जॉर्ज लेजेनबी (George Lazenby) — 1969 (1 फिल्म में)

रोजर मूर (Roger Moore) — 1973 से 1985 (7 फिल्मों में)

टिमोथी डाल्टन (Timothy Dalton) — 1987 से 1989 (2 फिल्मों में)

पियर्स ब्रॉसनन (Pierce Brosnan) — 1995 से 2002 (4 फिल्मों में)

डेनियल क्रेग (Daniel Craig) — 2006 से 2021 (5 फिल्मों में)

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *