एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘Ramayan’ Release बहूप्रतिक्षित फिल्म रामायण आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अपना लोहा मनवाएगी, वैसा ही हुआ. कुछ ही घंटों में फिल्म जबरदस्त तूफान बन गई. इसके साथ रही रामायणम् पार्ट-1 कमाई के मामले में आधे दिन के भीतर ही अभिनेता रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुंरधर (Dhurandhar) की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
रामायणम् ने तोड़ा धुरंधर पार्ट-1 का रिकॉर्ड
एक रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 3 बजे तक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् ने 28.82 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े शुरुआती हैं और इनमें थोड़ी बहुत देर बाद तेजी से बदलाव होगा. इसके साथ ही रामायणम् ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बीते साल आई ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

धुरंधर का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 28 करोड़ था
बता दें कि, धुरंधर पार्ट-1 ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. ऐसे में दोपहर के शो तक रामायणम् ने धुरंधर को पछाड़ दिया है. अभी रणबीर की फिल्म के लिए देर शाम के बिजनेस की डिटेल्स आना बाकी है. ऐसा माना जा रहा है, कि निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् रिलीज के पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली भारत की पहली फिल्म बन सकती है.
70 करोड़ से अधिक कलेक्शन पर होगा कमाल
रिपोर्ट्स की मानें तो अगर रामायणम् ओपनिंग डे पर 70 करोड़ से अधिक का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती है तो इस मामले में रणबीर की मूवी जवान, दृश्यम 2, पठान और एनिमल जैसी मूवीज को पीछे छोड़ती हुई नजर आ सकती है. हालांकि, अभी इस बारे में थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

One thought on “‘Ramayan’ Release: रामायण की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शरुआत, रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्ड कमाई की ओर”