Chirag Paswan on UP Election

Chirag Paswan on UP Assembly Election: चिराग पासवान का बड़ा बयान, यूपी में गठबंधन पर बात नहीं बनी तो 403 सीटों पर अकेले लड़ेंगे

वाराणसी :  Chirag Paswan on UP Assembly Election  उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का गठबंधन, सीटों के समझौते को लेकर बयानों का दौर शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (ऱाम विलास) के मुखिया चिराग पासवान ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि, अगर सीटों के लेकर किसी भी दल से बात नहीं बनती है तो, वो सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. देखा जाए तो यह बयान बीजेपी को चेतावनी है. बता दें कि, बिहार में चिराग पासवान की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन में है.

चिराग पासवान का बड़ा बयान

वाराणसी दौरे में चिराग पासवान ने साफ किया कि केंद्र और बिहार में उनकी पार्टी एनडीए (गठबंधन) के साथ है और वे झारखंड में भी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उनकी पार्टी के विधायक भी जीते हुए हैं. चिराग पासवान ने कहा कि भले ही केंद्र और बिहार में वे एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और झारखंड में भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर उनके विधायक जीते हैं. नागालैंड में बिना गठबंधन के भी उनकी पार्टी के दो विधायक हैं. लेकिन अगर उत्तर प्रदेश में बात नहीं बनी, तो उनकी पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है.

चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना

चिराग पासवान के इस बयान से यूपी की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है, और माना जा रहा है कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा, वाराणसी में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे ऊंचे पद तक पहुंचाने का आशीर्वाद दिया है.

कांग्रेस सपा पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि हम जाति धर्म के नाम पर समाज को नहीं बांटते और मैं इसका समर्थन कभी नहीं करता. अखिलेश यादव को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उस सेनापति की भूमिका निभाएं और सेना का मार्गदर्शन करें. उन्होंने कहा कि इनको हार का डर है या पार्टी के प्रदर्शन की चिंता?  इन्हें महाराष्ट्र की तरह यह डर हो गया है कि लोकसभा में तो इन्होंने वोट हासिल कर लिया, लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता उनका साथ नहीं देगी.

यह भी पढ़ें

‘Ramayan’ Release: रामायण की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शरुआत, रिलीज के पहले दिन ही रिकॉर्ड कमाई की ओर   

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Chirag Paswan on UP Assembly Election: चिराग पासवान का बड़ा बयान, यूपी में गठबंधन पर बात नहीं बनी तो 403 सीटों पर अकेले लड़ेंगे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *