एंटरटेनमेंट डेस्क : Sapna Chaudhary Divorce हरियाणा की मशहूर सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपने पति से तलाक ले रही है. देश भर में जाना पहचाना नाम सपना चौधरी की छह साल पहले ही वीर साहू से शादी हुई थी. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने इस संबंध में कोर्ट में अर्जी भी दे दी है.
पति से अलग होना चाहती हैं सपना
सपना चौधरी ने तलाक लेने की वजह भी बताई है. साल 2020 में सपना चौधरी ने वीर साहू संग शादी रचाई थी. गुपचुप तरीके से की गई इस शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया था. अब उससे कही अधिक हैरानी इस बात पर हो रही है कि, सपना वीर संग शादी को खत्म करना चाहती हैं और तलाक ले रही हैं.
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने तलाक की खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है और बताया है कि वह अपने पति से अलग होना चाहती हैं.
क्यों हो रही है पति से अलग, सपना ने बताया
सपना चौधरी के मुताबिक, एक शादीशुदा जिंदगी में पत्नी सिर्फ तीन चीजें चाहती है कि, पति उसका सम्मान करे, उसकी भावनाओं को समझे और उसकी वैल्यू होनी चाहिए. अगर आपनी शादीशुदा जिंदगी में ऐसा नहीं हो रहा है, तो वह रिश्ता और शादी नहीं चलेगी. अगर मुझे प्रताड़ित करोगे तो मैं भी करूंगी. मुझे हैरेस करोगे, स्ट्रैस दोगे तो मैं पीछे नहीं रहूंगी और चार गुना वापस दूंगी.
घरेलू हिंसा की शिकार
इस तरह से सपना चौधरी ने ये साफ किया है कि उन्होंने वीर साहू संग शादी के बाद बहुत कुछ झेला है. साथ ही उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा और धोखा देने का आरोप भी लगाया है. ऐसे में अब 6 साल बाद सपना चौधरी और वीर साहू की शादी टूटने वाली है, जिसका फैसला तलाक की अर्जी पर सुनवाई के बाद होगा.
यह भी पढ़ें
Ramayan Part 1 On Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रामायण का जादू बरकरार, वीकेंड पर फिल्म का शानदार कलेक्शन

One thought on “Sapna Chaudhary Divorce: पति से तलाक ले रही हैं सपना चौधरी,मशहूर हरियाणवी सिंगर ने कोर्ट में डाली अर्जी, प्रताड़ना का लगाया आरोप”