Delhi Metro on Chath Parv

Delhi Metro on Chath Parv: छठ महापर्व के लिए दिल्ली मेट्रो का एलान, समय में बदलाव, सुबह 4.30 बजे से शुरू हो जाएंगी मेट्रो सेवाएं

नई दिल्ली : Delhi Metro on Chath Parv  छठ महापर्व पर दिल्ली मेट्रो ने गाड़ियों के समय में बदलाव किया है. कल यानी 16 नवंबर को ऊषा अर्घ्य के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए डीएमआरसी ने निर्धारित समय से पहले मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक, सुबह छह बजे के बजाय 4.30 बजे से मेट्रो ट्रेन शुरू होंगी.

छठ घाटों पर पहुंचने में होगी सुविधा

DMRC के मुताबिक, मेट्रो नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:30 बजे पहली ट्रेन रवाना होगी. इसका उद्देश्य सुबह-सुबह छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छठ पूजा के लिए पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो.

शुरू में 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी मेट्रो ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह 4:30 बजे से नियमित सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. इसके बाद निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मेट्रो का परिचालन सामान्य हो जाएगा.

श्रद्धालुओं के लिए काफी सहूलियत

छठ पूजा के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में अलग ही रौनक दिखाई देती है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं. ऐसे में मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू होने से सार्वजनिक परिवहन के जरिए यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है.

सोमवार सुबह उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

बता दें कि छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को पहला अर्घ्य डूबते सूर्य को और दूसरा अर्घ्य उगते सूर्य को दिया जाता है. सोमवार सुबह छठ पूजा का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान ‘उषा अर्घ्य’ किया जाएगा. इस दौरान व्रती और श्रद्धालु नदी, तालाबों और अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे.

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav On Owaisi: ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर अखिलेश का निशाना, कहा- “सैलानियों की डोर बीजेपी के हाथों में हैं “  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Delhi Metro on Chath Parv: छठ महापर्व के लिए दिल्ली मेट्रो का एलान, समय में बदलाव, सुबह 4.30 बजे से शुरू हो जाएंगी मेट्रो सेवाएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *