एजेंसी : Amit Shah On Rahul Gandhi कांग्रेस की हैदराबाद में हुई भारत समिट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने भारत को बदनाम किया है. पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, अगर राहुल गांधी चुनाव जीतना चाहते हैं तो विदेश जाना छोड़कर उन्हें गांव में जाना पड़ेगा. कांग्रेस नेताओं पर भी अमित शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि, लगातार हार से कांग्रेस हताशा में है.
शाह ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने भारत समिट 2026 हैदराबाद में आयोजित की. देश भर में वामपंथी विचारधारा के प्रचारकों को भारत में बुलाया. कांग्रेस के राजकुमार भी वहां गए. इस समिट का नाम भी भारत समिट रखा गया था, लेकिन राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत विरोधी विचार बोलकर पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया है.
12 साल में नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा
अमित शाह ने कहा, ‘मैं आज इस मंच से महाराष्ट्र की जनता को कहने आया हूं और देश भर के लोगों को भी कहना चाहता हूं, जहां पर भी कांग्रेसी मिलें, आप उनको पूछें कि चुनाव लड़ना, हारना, जीतना, ये पार्टी के नेताओं के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है.
10 साल का आपको मौका दिया था, 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार किए. देश की जनता ने आपका हाथ पकड़कर दिल्ली की सरकार के बाहर निकाल दिया. नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया. 12 साल में नरेंद्र मोदी पर चार आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है.’
विदेश की यात्राएं बंद करें राहुल गांधी
अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी को सलाह देना चाहता हूं कि इस तरह से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी. सत्ता चाहिए तो विदेश की यात्राएं बंद करके भारत के गांव में जाना शुरू करिए तो शायद आपका नंबर कभी लग जाए. पूरी दुनिया जिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है, आप उन नरेंद्र मोदी और भारत की विकास यात्रा को दुनिया में बदनाम करने का काम कर रहे हो. खैर, आप तो नहीं सुनेंगे लेकिन मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि इसी दिशा में इनके पीछे चले तो अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगना है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Amit Shah On Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर अमित शाह की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- “भारत को बदनाम करके आपको सत्ता नहीं मिलेगी””