एजेंसी : Akhilesh Yadav On Owaisi उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी वार पलटवार का दौर होता जा रहा है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हाल ही में बने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, चुनाव के नजदीक आने से सियासत के सैलानी दिखाई देने लगते हैं. अखिलेश ने पीडीए-दलित सम्मेल्न में कहा कि, इन सैलानियों की डोर भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है.
अखिलेश यादव ने हाल ही में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाने वाली ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला किया.
चुनाव के नजीदक आते ही सैलानी आ जाते हैं
उन्होंने कहा, “जब से बीजेपी हाल के चुनावों में हारी है, तब से कई सियासत के सैलानी भी आने लगे हैं. यह आगरा है, जहां बड़े पैमाने पर सैलानी आते हैं. लोग समझ रहे होंगे कि जैसे ही चुनाव करीब आया, सियासत के सैलानी आ गए. उनका ओटीपी कहीं और से आ रहा है और वे किसी और के ‘माइक के लाउडस्पीकर’ बन गए हैं.” सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि, इन नए राजनीतिक दलों और नेताओं की कमान कहीं और है.
‘इनकी डोर कहीं और’
उन्होंने ‘पतंग’ चुनाव चिह्न वाली एआईएमआईएम की ओर इशारा करते हुए कहा, “इन सियासत के सैलानियों की डोर कहीं और है और चरखी भी कहीं और है. ये उतना ही उड़ेंगे, जितनी इन्हें ढील दी जाएगी.”
ये लोग पीडीए को समझ नहीं पाए’
सपा प्रमुख ने कहा कि पहले बीजेपी के नेता पीडीए की परिभाषा बताते थे, लेकिन अब नए-नए आए लोग भी इसकी परिभाषा बताने लगे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग पीडीए को समझ नहीं पाए हैं. उन्होंने कहा, “सुना है कि वे कहने लगे हैं कि पलट दिए अखिलेश, लेकिन इस बार पलट देंगे अखिलेश. आगरा वाले भी पलट देंगे, क्योंकि ‘ए’ से आगरा भी तो है.
यह भी पढ़ें
India Vs NZ ODI : सात साल बाद भारत ने जीती ODI सीरीज, गेंजबाजों ने रोक दिया कीवी टीम का विजय रथ

One thought on “Akhilesh Yadav On Owaisi: ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर अखिलेश का निशाना, कहा- “सैलानियों की डोर बीजेपी के हाथों में हैं “”