नई दिल्ली: Abhijeet Dipke Arrest कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली पुलिस ने दिपके को शांति भंग की धारा 126/170 में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. दीपके के लिखाफ दूसरी बार प्रोवेंटिव एक्शन लिया गया है. दिपके को एसीएम (एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट) कोर्ट में पेश कर आशुतोष रांका और सौरव दास की तरह पिछले बेल बांड की शर्त का उल्लंघन करने पर कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया जाए.
नेहा बोरा हिरासत से रिहा
प्रदर्शन की अनुमति ना मिलने के बाद भी आइसा अधयक्ष नेहा बोरा को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि, देर रात उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया. बता दें कि, अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम रख था. लेकिन एनडीएमसी ने दो दिन के लिए पार्क को प्रशासनिक वजहों से इसे बंद कर दिया था. वहीं, जब दिपके इस मार्च के लिए निकले तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. वहीं, नेहा बोरा भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गई थीं.
तिहाड़ जेल में सौरव दास और आशुतोष रांका
अभिजीत दीपके के दो साथी सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तिहाड़ जेल में ही हैं. उन्हें वहां सुरक्षा कारणों से अलग-अलग बैरक में रखा गया है. इन्हें आम कैदियों से दूर रखा गया है ताकि कैदी इन पर किसी तरह का हमला या गाली-गलौज ना कर पाए. इस संगठन को छात्रों का समर्थन न मिल पाने से दिल्ली पुलिस ने अब सीजेपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Abhijeet Dipke Arrest: शांति भंग की धारा में अभिजीत दिपके गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस सख्त एक्शन के मूड में”