Azamgarh Voter list

Azamgarh Voter list आजमगढ़ में हैरान करने वाला केस, वोटर लिस्ट में एक नाम 13 बार, कंप्यूटर ऑपरेटर-बीएलओ पर एक्शन

आजमगढ़ :  Azamgarh Voter list  उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का सिलसिला नहीं रुक रहा है. आजमगढ़ में एक वोटर का नाम लिस्ट में 13 बार दर्ज मिला. निर्वाचन आयोग की जांच में ये खुलासा हुआ है. बता दें कि, समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया था. इस मामले में चुनाव आयोग ने लापरवाही बरतने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर और पांच बीएलओ को नोटिस दिया गया है.

विकास यादव का नाम लिस्ट में 13 बार

निर्वाचन विभाग की जांच में सामने आया कि विधानसभा क्षेत्र 347-आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हिंदी में विकास यादव नाम 13 बार दर्ज मिला. इनमें दो नामों को पहले ही हटाया जा चुका था, जबकि बाकी के 11 नाम अलग-अलग व्यक्तियों के हैं. इनमें एक मतदाता का नाम सही पाया गया है, जबकि 10 लोगों के नाम और विवरण में सुधार किया जाएगा.

कंप्यूटर ऑपरेटर और 5 बीएलओ पर एक्शन

जांच में लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए गए कंप्यूटर सहायक और पांच बीएलओ को वोटर लिस्ट के काम से तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं. उनकी सेवा समाप्त करने के संबंध में नोटिस जारी करने की तैयारी है. कंप्यूटर सहायक, बीएलओ, तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और दो सहायक ईआरओ को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 के तहत कार्रवाई से पहले नोटिस देने के निर्देश भी दिए गए हैं.

आजमगढ़ में सभी वोटर लिस्ट की जांच

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जिला निर्वाचन अधिकारी, आजमगढ़ को जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में इस तरह की गड़बड़ियों की गहन जांच कराने और एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Azamgarh Voter list आजमगढ़ में हैरान करने वाला केस, वोटर लिस्ट में एक नाम 13 बार, कंप्यूटर ऑपरेटर-बीएलओ पर एक्शन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *