पटना : Action on Anant Singh बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर बड़ा एक्शन लिया है. जेडीयू ने अप्रत्याशित फैसला लेते हुए अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. साथ ही उनकी पत्नी को भी पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है. बता दें कि, अनंत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते ये कदम उठाया गया है.
जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ किया प्रचार
आपको बता दें कि, बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार और बयानबाजी करना मोकामा विधायक को महंगा पड़ गया. साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की अनुशंसा भी विधानसभा अध्यक्ष से की गई है.
आदेश जारी किया गया
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया. आदेश के अनुसार, पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के प्रति अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध काम करने के कारण अनंत सिंह पर कार्रवाई की गई है.
प्रत्याशी के विरोध में किया प्रचार
इसके अलावा पार्टी का आरोप है कि, अनंत सिंह ने जदयू प्रत्याशी के विरोध में प्रचार किया और दूसरे दल के प्रत्याशी का समर्थन किया. इसी आधार पर उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें
