Farooq Abdullah on Kashmir issue

Farooq Abdullah Controversy: फारुक अब्दुल्ला के विवादित बोल, कहा- “दिल्ली से नहीं मिलेगा इंसाफ, पाक कश्मीर…..”

डेस्क :  Farooq Abdullah Controversy  नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान के बाद हंगामा खड़ा हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है. यही नहीं, कांग्रेस ने भी फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा है. बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने धारा 370 की बहाली की मांग की और इसके अलावा पाकिस्तान की तरफदारी भी की.

धारा 370 बहाली की मांग

बता दें कि, फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में शनिवार को एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370 बहाल करने की मांग करते हुए कहा, ‘वे पूरी तरह स्वतंत्र हैं. जब मैंने वे दस्तावेज देखे तो आप दिल्ली से क्या उम्मीद कर सकते हैं?  क्या आपको लगता है कि वे आपको न्याय दिलाएंगे? लड़ने की हिम्मत रखिए, वरना आप खत्म हो जाएंगे और आपकी पहचान मिट जाएगी.’

दिल्ली के इरादे नेक नहीं

उन्होंने कहा, ‘वे आज दुनिया के दबाव के कारण चुप हैं. हमारा पड़ोसी लगातार उनके पीछे पड़ा है. वह हर जगह जाकर कहता है कि कश्मीर का मुद्दा अभी तक हल नहीं हुआ है. वह हमारी रक्षा कर रहा है. वरना, इनके इरादे नेक नहीं हैं.’

बीजेपी का पलटवार

फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान के बाद बीजेपी ऐतराज जताया है. जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. ठाकुर ने कहा, ‘जिस नेता ने संविधान के तहत शपथ ली हो, उसे देश को ऐसा नहीं दिखाना चाहिए कि मानो वह अपने ही लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रहा हो.’

पाकिस्तान चले जाइए

अल्ताफ ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस का हमेशा से यही रुख रहा है. चाहे फारूक अब्दुल्ला हों, या नेशनल कॉन्फ्रेंस, उन्होंने हमेशा भारत-विरोधी बातें की हैं. वे ISI और पाकिस्तान के इशारों पर काम करते हैं. मैं फारूक अब्दुल्ला से कहना चाहता हूं कि अगर आपको पाकिस्तान से इतना ही प्यार है, तो वहीं चले जाइए. वही पाकिस्तान, जिसका PoK भारत के साथ जुड़ने की आजादी चाहता है. यह राष्ट्रविरोधी बयान है, जो देश के खिलाफ खुली बगावत है. मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.’

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी बोले 

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी फारूक अब्दुल्ला के बयान पर आपत्ति दर्ज की है. उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई दोराय नहीं है कि कश्मीर के अंदर बीजेपी सरकार ने ज्यादतियां नहीं की हैं, लेकिन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में क्या हो रहा है? वहां के लोग तो हर रोज पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं.

यह भी पढ़ें

Azamgarh Voter list आजमगढ़ में हैरान करने वाला केस, वोटर लिस्ट में एक नाम 13 बार, कंप्यूटर ऑपरेटर-बीएलओ पर एक्शन

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *