Azam khan in custody

Azam Khan in Custody: मुश्किलों के भंवर में फंसते जा रहे हैं आजम खां, रामपुर जेल से डासना जेल अब कस्टडी, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

लखनऊ:  Azam Khan in Custody  समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां एक मुसीबत से निकलते हैं, तबतक वे दूसरे संकट में घिर जाते हैं. हाल ही में आजम खां रामपुर जेल से रिहा हुए थे, लेकिन जेल से बाहर आते ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. इस तरह रामपुर जेल से गाजियाबाद की डासने जेल और अब ईडी की हिरासत में आजम खां हैं. बता दें कि, सपा नेता रामपुर जेल से 11 महीने बाद 31 अक्टूबर को रिहा हुए थे. हाईकोर्ट से उन्हें दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिली थी.

इसके बाद जेल से बाहर आते ही ईडी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था, और उन्हें डासना जेल भेज दिया था. अब आजम खां से पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले गई हैं. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजम खां की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है.

गाजियाबाद की डासना जेल भेजे गए आजम खान

ED की गिरफ्तारी के बाद आजम खान को गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इसके बाद उन्हें रामपुर की जगह गाजियाबाद की डासना जेल में रखा गया.

इस जेल शिफ्टिंग को लेकर भी काफी चर्चा हुई. इससे पहले अक्टूबर 2023 में उन्हें रामपुर जेल से सीतापुर जेल भेजा गया था. उस समय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था.

ED को चार दिन की कस्टडी मिली

आजम खान की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. 12 नवंबर को ED को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे पूछताछ के लिए चार दिन की कस्टडी मिल गई. इसके बाद रात करीब 8:30 बजे ED और CISF की टीम डासना जेल पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई. ED की कस्टडी 16 नवंबर शाम 4:30 बजे तक है.

जांच एजेंसी जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है. इस मामले में करीब 426.46 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है.

शिवपाल यादव ने की आजम से मुलाकात

सपा के सीनियर लीडर शिवपाल यादव ने गुरुवार, 12 नवंबर को डासना जेल में आजम खां से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद उन्होंने जेल में आजम खान के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल उठाए थे.

वहीं, डासना जेल से आजम खां को कस्टडी में ले जाने के बाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासन से आजम खान की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की.

यह भी पढ़ें

Chath Puja 2026: छठ पूजा के महापर्व में संध्या अर्घ्य का महत्व क्या है, तारीख-पूजा विधि यहां सब जानिए

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *