Rain Alert in UP

Heavy Rain Alert in UP: अर्नब तूफान से बदला यूपी में मौसम का मिजाज, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट

एजेंसी:  Heavy Rain Alert in UP  उत्तर प्रदेश में अर्नब तूफान का असर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है. गुरुवार 29 अक्टूबर को मौसम का मिजाज काफी हद तक बदल गया. प्रदेश के कई हिस्सों में दिन भर बादल छाये रहे, हल्की बारिश भी हुई, कई जगहों पर बिजली चमकी और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. करवा चौथ के पूजन के दौरान बादलों की ओट में चंद्रमा भी छिपा रहा. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ओले गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक़, इस दौरान पश्चिमी यूपी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती हैं वहीं 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि पूर्वांचल के ज़्यादातर हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट, वज्रपात के साथ बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 किमी की रफ़्तार से आंधी आने का भी चेतावनी है.

पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में आज बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में मेघ गर्जन के साथ लगभग सभी जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी. वहीं लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बारांबकी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और अंबेकरनगर में भी तेज हवाओं के साथ उनके स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

पश्चिम यूपी में ओले गिरने का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद और रामपुर में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाज़ीपुर, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुरस पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कन्नौज, अलीगढ़, बुलंदशहर, सँभल, रामपुर, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद और हापुड़ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान हैं.

4 नवंबर तक रहेगा असर

मौसम विभाग की माने तो, 31 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि 1 नवंबर से बारिश की रफ़्तार धीमी होने लगेगी. इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वांचल एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है. 4 नवंबर तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें

UP Government on Character Certificate: कैरेक्टर सर्टिफिकेट के लिए योगी सरकार ने सख्त किये नियम, रिजीम चेंज-साइबर फ्राड जैसे मामलों का जिक्र

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Heavy Rain Alert in UP: अर्नब तूफान से बदला यूपी में मौसम का मिजाज, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *