नई दिल्ली : Security Forces for Congress Rally in Delhi राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर सुरक्षा बलों की तैनाती पर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सीएपीएफ यानी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ा दी है. बता दें कि, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का दौर और एक नवंबर को कांग्रेस की रामलीला मैदान में होने वाली रैली को देखते हुए ये निर्णय लिया गया.
इसके अलावा कुछ संगठनों की ओर से अचानक विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अतिरिक्त बल तैनात रहेंगे.
सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी तैनाती
जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने दिल्ली में तैनात 270 कंपनियों की अवधि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 16 नवंबर कर दी है. इन बलों को इस महीने की शुरुआत में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली बुलाया गया था.
दिल्ली पुलिस की मांग पर फैसला
दिल्ली पुलिस के पास इन कंपनियों की तैनाती की जिम्मेदारी रहेगी. उसे जरूरत के अनुसार बलों की तैनाती का समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है. इससे पहले भी इसी महीने दो बार तैनाती की अवधि बढ़ाई जा चुकी है.
एक नवंबर की रैली बड़ी चुनौती
बता दें कि, एक नवंबर को कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के सभी सहयोगी दलो के साथ रामलीला मैदान में महारैली कर रही है. बता दें कि, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी के मुद्दे पर इस प्रोटेस्ट मार्च का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, रैली में बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Security Forces for Congress Rally in Delhi: कांग्रेस की महारैली को लेकर गृह मंत्रालय अलर्ट, CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती”