Air India cancel flight

Air India Cancel Flight to Jeddah: एयर इंडिया का बड़ा फैसला, जेद्दा समेत तीन प्रमुख शहर के लिए 24 अक्टूबर तक फ्लाइट रद्द

एजेंसी:    Air India Cancel Flight to Jeddah  एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहर जेद्दा, रियाद और दम्मम की उड़ानों को स्थाई रूप से रद्द कर दिया है. ये रोक 24 अक्टूबर तक रहेगी. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एयर इंडिया ने ये फैसला लिया है. साथ ही यात्रियों को असुविधा ना हो, इसके लिए टिकट की तारीख में बदलाव और रिफंड का विकल्प दिया गया है.

बदल सकते हैं यात्रा की तारीख

एयरलाइंस के मुताबिक, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. एयरलाइंस ने कहा कि जिन यात्रियों के पास 15 अक्टूबर या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्टूबर के बीच है. वे 10 नवंबर तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख एक बार बदल सकते हैं.

दूसरे शहरों से यात्रा करने का ऑप्शन

जो यात्री अपने मूल रूट पर आगे की तारीख में यात्रा नहीं करना चाहते, उनके लिए GCC क्षेत्र के कुछ दूसरे शहरों से उड़ान लेने का ऑप्शन भी दिया गया है. हालांकि, दूसरे शहर तक पहुंचने की व्यवस्था यात्रियों को खुद करनी होगी. उन्हें उस देश में एंट्री के लिए जरूरी वीजा और अन्य नियमों का भी पालन करना होगा. एअर इंडिया के यात्री दुबई या दोहा के लिए या वहां से आने-जाने की बुकिंग बदल सकते हैं. एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह के लिए अथवा वहां से आने-जाने की बुकिंग बदलने का विकल्प चुन सकते हैं.

ब्रिटेन ने जारी की एडवायजरी

एयरलाइंस ने यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया है, जब हूतियों की ओर से सऊदी अरब पर हमले जारी हैं. इससे पहले ब्रिटेन ने भी अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की. ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को सऊदी अरब की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी. भारत भी अपने यात्रियों के लिए पहले ही एडवायजरी जारी कर चुका है.

यह भी पढ़ें

Supreme Court On Internet Use: SC की टिप्पणी, इंटरनेट इस्तेमाल बच्चों का मौलिक अधिकार, नहीं लगा सकते रोक

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Air India Cancel Flight to Jeddah: एयर इंडिया का बड़ा फैसला, जेद्दा समेत तीन प्रमुख शहर के लिए 24 अक्टूबर तक फ्लाइट रद्द”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *