एजेंसी : West Bengal Minister on Bangladesh पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने बांग्लादेश पर ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसकी वजह से वे चर्चा में आ गये हैं. अर्जुन सिंह ने कहा है कि, हम बांग्लादेश पर 16 दिसंबर तक कब्जा कर लेंगे, अब उनका ये बयान वायरल हो गया ह
बता दें कि, बंगाल के मंत्री ने 24 नवंबर को भाटपाड़ा में पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गंगा आरती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. यहां पर सिंह से बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर जब सवाल किया गया जब उन्होंने यह टिप्पणी कर दी.
16 दिसंबर तक कर लेंगे कब्जा
अर्जुन सिंह ने अपने बयान में कहा, 16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे. बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं की हत्या की गई है. हम उसका बदला जरूर लेंगे. इसके बारे में कोई संदेह नहीं है.
16 दिसंबर को बांग्लादेश में मनाया जाता है ‘विजय दिवस’
16 दिसंबर का बांग्लादेश में बड़ा महत्व है. इस दिन विजय दिवस मनाया जाता है. बता दें कि, 16 दिसंबर के ही दिन 1971 में पाकिस्तान को हराकर पूर्वी पाकिस्तान आज का बांग्लादेश बना था. 16 दिसंबर 1971 और उसी दिन से बांग्लादेश में इस तारीख पर विजय दिवस या बांग्लादेश मुक्ति दिवस मनाया जाता है.
पूर्व पीएम शेख हसीना ने किया लौटने का एलान
बता दें 16 दिसंबर को बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत से अपने देश वापस जाने का एलान किया है. शेख हसीना भारत में दो साल से अधिक निर्वासन के बाद अपने देश जाने वाली हैं. 24 नवंबर को इसकी जानकारी दी गई है.
यह भी पढ़ें

One thought on “West Bengal Minister on Bangladesh: पश्चिम बंगाल के मंत्री का सनसनीखेज बयान, कहा- ’16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे’”