Vaibahv Sooryavanshi Records

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, तेज दोहरा शतक, शतक, सबसे ज्यादा छक्के, रिकॉर्ड बुक में सब कुछ बदल डाला

स्पोर्ट्स डेस्क : Vaibhav Sooryavanshi  क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को कई अध्याय लिख डाले. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के टूर्नामेंट में वैभव ने नया इतिहास लिख दिया है. यूवा तूफानी बल्लेबाज ने इंडिया-ए और यूएई-ए के बीच खले गये मैच में 52 गेंदों में 200 रन बनाकर सबसे तेज दोहरा शतक बना डाला. यही नहीं, सबसे तेज शतक का भी रिकॉर्ड भी बना दिया. बता दें कि, यूएई ए ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाये थे. वहीं, इंडिया-ए ने इस रन चेज को सिर्फ 14.2 ओवर में ही पूरा कर लिया. ये अबतक का सबसे तेज रन चेज है.

वैभव ने 53 गेंद में 7 चौके और 28 छक्कों की मदद से 204 रन की पारी खेली. उन्होंने 52 गेंद में डबल सेंचुरी पूरी की. इससे पहले वैभव ने 28 गेंद में शतक पूरा किया और 16 गेंद में फिफ्टी पर पहुंच गए थे. वैभव जिस तरह के बल्लेबाज, उसे देख कर लग रहा है कि बड़े से बड़े रिकॉर्ड उनकी झोली में होंगे. हम आपको क्रिकेट के बेबी बॉस कहे जाने वाले वैभव के कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.

सबसे तेज लिस्ट-ए शतक

28 गेंद – वैभव सूर्यवंशी – भारत बनाम यूएई, 2026*

29 गेंदें – जेक फ्रेजर-मैकगर्क – दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 2023

31 गेंदें – एबी डिविलियर्स – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015

32 गेंदें – सकीबुल गनी – बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025

33 गेंदें – इशान किशन – झारखंड बनाम कर्नाटक, 2025

सबसे तेज लिस्ट-ए दोहरा शतक

52 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम यूएई

103 गेंद – चाड बोवेस बनाम ओटागो

114 गेंद – ट्रैविस हेड बनाम क्वींसलैंड

114 गेंद – एन जगदीसन बनाम अरुणाचल

लिस्ट-ए में सबसे तेज 150 रन

मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 40 गेंद में 150 रन बना लिए थे. यह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन का आंकड़ा रहा. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी वैभव के नाम पर दर्ज हो गया.

लिस्ट-ए की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

28 छक्के वैभव सूर्यवंशी, इंडिया A बनाम UAE, 2026

23 छक्के डार्सी शॉर्ट, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वींसलैंड, सिडनी, 2018

21 छक्के बेवन जैकब्स, ऑकलैंड बनाम ओटागो, ऑकलैंड, 2026

वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए करियर

वैभव ने अब तक अपने लिस्ट-ए करियर में 16 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 16 पारियों में बैटिंग करते हुए 50.31 की औसत और 193.04 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 805 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 204 रनों का रहा.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, तेज दोहरा शतक, शतक, सबसे ज्यादा छक्के, रिकॉर्ड बुक में सब कुछ बदल डाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *