Dev Deepawali Festival 2026

Dev Deepawali 2026: देव दीपावली पर काशी के घाट पर सजते हैं दीये, इस पर्व का धार्मिक महत्व क्या है, जानिए इससे जुड़ा रहस्य

Dev Deepawali 2026 आज यानी 24 नवंबर को देव दीपावली का पर्व देश भर में मनाया जा रहा है. कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली के त्यौहार मनाया जाता है और इसके ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये पर्व मनाया जाता है. महादेव की नगरी काशी में इसे भव्य रूप से मनाया जाता है. यहां के घाट लाखों मिट्टी की दीयों से सजाये जाते हैं. यह दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है.

देव दीपावली के दिन लोगों का उत्साह अपने उत्कर्ष पर होता है. इस पर्व को मनाने के पीछे पौराणिक कहानी है, जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं.

क्यों मनाई जाती है देव दीपावली

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में त्रिपुरासुर राक्षस ने तीनों लोकों में भारी आतंक मचा रखा था. उसने स्वर्ग समेत तीनों लोकों पर कब्ज़ा कर लिया था. इससे परेशान होकर देवी-देवता भगवान शिव की शरण में पहुंचे. तब भगवान शिव ने ‘त्रिपुरारी’ रूप धारण कर उसका वध किया और तीनों लोकों को उसके भय से मुक्त किया. इसके बाद सभी देवतागण राक्षस के अंत की खुशी और महादेव का आभार जताने के लिए काशी पहुंचे और गंगा तट पर लाखों दीये जलाकर उत्सव मनाया.

इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा भी थी. तभी से इस दिन को ‘देव दीपावली’ के रूप में मनाया जाने लगा. इसलिए दीवाली के 15 दिन बाद काशी में देव दीवाली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है. त्रिपुरासुर राक्षस के वध का वर्णन शिव महापुराण की रुद्र संहिता के पंचम खंड में मिलता है.

जानते हैं देव दीपावली का धर्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देव दीपावली भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस के वध और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. इस दिन स्वर्ग से देवी-देवता काशी में गंगा तट पर उतरते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दीपदान करने से भक्तों को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में आने वाले सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. इस दिन दान करने का विशेष महत्व है. मान्यता के अनुसार, दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Dev Deepawali 2026: देव दीपावली पर काशी के घाट पर सजते हैं दीये, इस पर्व का धार्मिक महत्व क्या है, जानिए इससे जुड़ा रहस्य”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *