China spying US

China Spying on America: अमेरिका की जासूसी में अब ये दांव चल रहा है चीन, फर्जी कंपनी बना कर दे रहा है नौकरी का लालच, पढ़ें ये रिपोर्ट

एजेंसी : China Spying on America चीन दुनिया में आपनी ताकत बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है. एक नई जानकारी के मुताबिक, चीन अमेरिका से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल करने के लिए यहां के पूर्व अधिकारी व मौजूदा अधिकारियों को इपने जाल में फंसा रहा है. इसके लिए संदिग्ध चीनी जासूस  नौकरी से जुड़े एक प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर फर्जी कंसल्टिंग विज्ञापन कंपनी बनाकर अमेरिकी अधिकारियों की संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश में लगा है.

पहले से कहीं ज्यादा बड़ा सोच रहा है चीन

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया जांच (CNN) में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क पहले के अनुमान से कहीं ज्यादा बड़ा है. इस जांच में उन 12 लोगों से बात की गई जिनसे इन फर्जी कंपनियों ने संपर्क किया था, साथ ही संदिग्ध वेबसाइटों की भी पड़ताल की गई.

सरकारी कर्मचारियों के साथ पत्रकार भी निशाने पर

जासूसी के इस जाल में सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही नहीं, बल्कि पत्रकार, ट्रेड कंसल्टेंट और अन्य पेशेवर भी शामिल हैं, जिनके पास अमेरिका से जुड़ी अहम जानकारियां हो सकती हैं. इससे पहले जून में अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने ऐसी 13 वेबसाइटों को बंद किया था, जो फर्जी कंपनियों से जुड़ी थीं.

चीन ने आरोपों को खारिज किया

हालांकि, ‘फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज’ के वरिष्ठ विश्लेषक मैक्स लेसर ने 100 से अधिक ऐसे और वेब डोमेन पकड़े हैं जो इसी तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बंद की गई 13 वेबसाइटें तो महज एक छोटी सी झलक हैं, यह नेटवर्क बहुत गहरा है. दूसरी तरफ, वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि चीन को बदनाम करने के लिए ऐसी कहानियां गढ़ी जा रही हैं.

यह भी पढ़ें

Supreme court on Air Pollution: वायू प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- ‘इस सर्दी में हम किस्मत वाले रहे’

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “China Spying on America: अमेरिका की जासूसी में अब ये दांव चल रहा है चीन, फर्जी कंपनी बना कर दे रहा है नौकरी का लालच, पढ़ें ये रिपोर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *