Subhman gill on Siraj

Subhman Gill on Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन से क्यों हुए बाहर, कप्तान शुभमन गिल ने बताई पूरी बात

स्पोर्ट्स डेस्क : Subhman Gill on Mohammad Siraj भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला जा रहा है पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया है. वहीं, अब मोहम्मद सिराज को टीम में न लिये जाने पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बयान दिया है. बता दें कि, सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर गौतम गंभीर समेत टीम प्रबंधन की जमकर आलोचना हुई थी. अब गिल ने इसके पीछे की वजह भी बताई है.

गिल ने इस बात पर जोर दिया कि सिराज को ड्रॉप करने का फैसला काफी मुश्किल था. भारतीय कप्तान ने सिराज की फॉर्म को लेकर बात की. फॉर्म न होना ही सिराज के बाहर होने का असली कारण रहा.

खराब फॉर्म, सिराज हुए बाहर

मैच खत्म होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में शुभमन गिल ने सिराज को लेकर कहा, “सिराज एक बहुत अच्छा दोस्त है और उसे टीम से बाहर करना एक बहुत मुश्किल फैसला था. हमने साथ में काफी क्रिकेट खेला है और मैं उसे शुरुआती दिनों से जानता हूं. टेस्ट से पहले मैंने उससे बात की और उसे इस फैसले के बारे में समझाया, और वह बात समझ गया. देखिए, हर खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा दौर आता है जब वह अपने बेहतरीन फॉर्म में नहीं होता, और हमने मौजूदा फॉर्म के आधार पर ही खिलाड़ियों को चुना है.”

श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खेले थे सिराज

सिराज ने टीम इंडिया के लिए पिछला टेस्ट अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था. वह अब तक अपने करियर में 48 टेस्ट खेल चुके हैं. इन मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 29.63 की औसत से 144 विकेट लिए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 9/190 का रहा.

दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से

पहला टेस्ट ड्रा होने के बाद इस सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 27 नवंबर, शुक्रवार से शुरू होगा. यह मैच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत सुबह 3:30am बजे से होगी. मैच को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी.

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: महिला आरक्षण विधेयक के विरोध पर कंगना रनौत ने कांग्रेस को घेरा, कहा- महिला विरोधी हैं राहुल गांधी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Subhman Gill on Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन से क्यों हुए बाहर, कप्तान शुभमन गिल ने बताई पूरी बात”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *