Kangana Ranaut on Rahul

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: महिला आरक्षण विधेयक के विरोध पर कंगना रनौत ने कांग्रेस को घेरा, कहा- महिला विरोधी हैं राहुल गांधी

एजेंसी : Kangana Ranaut on Rahul Gandhi संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र की मोदी सरकार विशेष सत्र बुला सकती है. महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन बिल को पास कराने के लिए सरकार सक्रिय है. इस बीच फिल्म अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने कहा, अगर उनकी पुरुष प्रधान सोच नहीं होती तो महिला आरक्षण बिल के लिए संसद में लड़ाई नहीं करते.

महिला विरोधी हैं राहुल गांधी

कंगना रनौत ने आगे कहा, ”अगर राहुल गांधी महिला विरोधी नहीं होते तो वो इस बिल को आने देते लेकिन अभी भी वो इस बिल के खिलाफ हैं और वो नहीं चाहते कि महिलाएं उसी संख्या में  लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा में हों, जितनी संख्या में पुरुष होते हैं. वो ऐसा चाहते ही नहीं हैं.”

ताजमहल देखने पहुंची कंगना

बता दें कि, कंगना रनौत अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा गई हुई हैं. ताजमहल दौरे के वक्त भी कंगना ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भारतीय अर्थव्यवस्था और महिला आरक्षण बिल को लेकर हमला किया है. उन्होंने कहा, ”भारत एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. राहुल गांधी खंभे पर पंजे मारती हुई एक परेशान बिल्ली की तरह व्यवहार कर रहे हैं.”

कांग्रेस पर महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कंगना ने कहा था, अगर बीजेपी पुरुष प्रधान पार्टी है, तो वह महिला आरक्षण विधेयक के लिए क्यों लड़ रही है? कांग्रेस ही इस विधेयक का विरोध कर रही है. कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी है.

विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में बीजेपी

बता दें कि, मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को पारित कराने की कोशिश में लगी हुई है. मानसून सत्र में ये विधेयक पारित नहीं हो पाए थे. अब सरकार इसके लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है. इन्हें पारित कराने के लिए केंद्र सरकार बहुमत हासिल करने में लगी हुई है. बहुमत के लिए केंद्र सरकार को सदन में 360 वोटों की जरुरत है और उनके पास 40 कम यानी 320 वोट हैं.

यह भी पढ़ें

Sapna Chaudhary Divorce: पति से तलाक ले रही हैं सपना चौधरी,मशहूर हरियाणवी सिंगर ने कोर्ट में डाली अर्जी, प्रताड़ना का लगाया आरोप

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: महिला आरक्षण विधेयक के विरोध पर कंगना रनौत ने कांग्रेस को घेरा, कहा- महिला विरोधी हैं राहुल गांधी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *