Ramayan Box office collection

Ramayan Part 1 On Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रामायण का जादू बरकरार, वीकेंड पर फिल्म का शानदार कलेक्शन

एंटरटेनमेन्ट डेस्क : Ramayan Part 1 On Box Office रामायण पार्ट वन लोगों को पसंद आ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) ने अपने किरदारों से लोगों का ध्यान खींचा है. शुक्रवार को फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट दर्ज की गई, लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने एक बार अच्छी कमाई की, इसके चलते तीसरे वीकेंड में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रिकवरी की.

फिल्म का नेट कलेक्शन अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है लेकिन इस हफ्ते रामायण बड़ी आसानी से इसे पार कर लेगी.

18वें दिन रामायण की कमाई

सैकनिल्क के अनुसार, 18वें दिन ‘रामायण’ ने भारत में 35.60 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिससे तीसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 79 करोड़ रुपये हो गया. अब तक, इस फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 942.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,126.50 करोड़ रुपये है.

Ramayan Images
Ramayan Images

वहीं, बात करें दुनियाभर में रामायण के कलेक्शन की तो 18 दिनों में, ‘रामायण’ ने विदेशों में 567 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. इस तरह, इसकी दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 1,693.50 करोड़ रुपये हो गई है.

2000 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म रामायण

खबरों के अनुसार, ‘रामायण पार्ट 1’ को 2,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. फिलहाल ऐसा लगता है कि यह फिल्म अपनी नेट कमाई से अपने बजट को पार नहीं कर पाएगी, लेकिन हो सकता है कि अपनी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई के जरिए यह 2,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाए.

Ramayan Scene
Ramayan Scene

हालांकि, अभी रामायण के पास परफॉर्म करने के लिए पर्याप्त समय है. आने वाले 27 नवंबर को आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की ये प्रेम मोल लिया रिलीज होगी जोकि रामायण के लिए गले की फांस बन सकती है. इसके अलावा अभी कोई अन्य बड़ी फिल्म कतार में नहीं है.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Ramayan Part 1 On Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रामायण का जादू बरकरार, वीकेंड पर फिल्म का शानदार कलेक्शन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *