एजेंसी : Bisleri Sample Fail बिसलेरी शब्द आम लोगों के लिए कोई अंजान नहीं है. आप कहीं बाहर जा रहे हों, आपके पास पानी नहीं है, तब आपके मन में पहला ख्याल बिसलेरी पानी का ही आता है. लेकिन अब बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खाने की सुरक्षा देखने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने कहा है. बिसलेरी पानी का सैंपल दो बार टेस्ट में फेल हो गया है. यही नहीं, बिसलेरी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है.
पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. कंपनी ने इस पर आपत्ति की तो दूसरी बार जांच हुई, लेकिन उसमें भी पानी असुरक्षित पाया गया. इस बार उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले. बड़ी बात यह है कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं.
FSSAI ने कहा- बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं
बता दें कि ब्रोमेट और PAHs दोनों को कैंसर से जुड़े पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है. बिसलेरी पर कार्रवाई को लेकर FSSAA ने कहा है कि ये पानी पीने लायक नहीं है और कंपनी के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट यानी एफएसएस अधिनियम, 2006 के तहत केस चलेगा. हालांकि इस पर अभी कंपनी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
कई अन्य कंपनियों पर भी कार्रवाई
50 साल से ज्यादा पुराने इस ब्रांड पर ये कार्रवाई लोगों को हैरान कर रही है. हालांकि एफएसएसएआई ने सिर्फ Bisleri पर ही कार्रवाई नहीं की है, बल्कि और कंपनियों पर भी एक्शन लिया गया है. FSSAI ने वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी और दूसरी खाने की कंपनियों पर भी केस और रिकॉल की कार्रवाई की है.
कई कंपनियों का लाइसेंस सस्पेंड
आपके बता दें कि, कि नियम न मानने पर एफएसएसएआई ने उर्मी लाइफसाइंस और गौर आयुर्वेदिक स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है. एफएसएसएआई ने आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ उत्पाद वापस लेने का आदेश जारी किया, जिसमें कंपनी को अपने पहले से पैक किए गए चॉकलेट से भरे बिस्कुट को वापस लेने का निर्देश दिया गया क्योंकि वे असुरक्षित पाए गए थे.
यह भी पढ़ें
