मथुरा : Mathura Banke Bihari Temple मथुरा के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी जी के मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर में लगी LED स्क्रीन पर अश्लील गाने चलने लगे. इस घटना के बाद से श्रद्धालुओं और संत समाज में नाराजगी है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है. वहीं, नाराज श्रद्धालुओं ने सख्त कार्रावई की मांग की है.
श्रधालुओं के लिए मंदिर के बाहर और अंदर के दर्शन करने के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा LED स्क्रीन लगवाई गयी है. जिस पर वेब सीरिज और गानों को देख लोग भड़क गये हैं. इस मामले पर अभी तक मंदिर प्रबंधन की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
ये है पूरा मामला
बता दें कि, मंदिर मार्ग/वनखंडी क्षेत्र के पास श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के लाइव दर्शन दिखाने के लिए लगी LED स्क्रीन पर अचानक फिल्मी गाने चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद इस स्क्रीन से जुड़ी अन्य वीडियो क्लिप्स को लेकर भी चर्चा सामने आई. यह वीडियो 15 नवंबर का बताया जा रहा है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह स्क्रीन वृंदावन के भरतपुर कुंज स्थित राधासरोवर महाराज ट्रस्ट के प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा लगवाई गयी थी, ताकि भक्त लाइव दर्शन कर सकें. उधर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भी स्पष्ट कर दिया है कि स्क्रीन का संचालन नगर निगम द्वारा नहीं किया जा रहा है.
ट्रस्ट की सफाई
इस मामले में मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि, ये एक तकनीकी भूल है, उनके मुताबिक इसका ऑपरेटर एक नाबालिग छात्र है. भविष्य में ऐसा नहीं होगा, इसका आश्वासन दिया गया है. इसलिए इस विषय को समाप्त करने की अपील की गयी है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Mathura Banke Bihari Temple : बांके बिहारी मंदिर में लगी LED स्क्रीन पर चलने लगे अश्लील गाने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल”