PM Modi on Constitution day

CTI Letter to PM : व्यापारियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ‘थैंक्यू, आपकी अपील ने हमें बचा लिया’

नई दिल्ली : CTI Letter to PM  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कारोबारियों ने पत्र लिखकर धन्यवाद किया है. व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इण्डस्ट्री (CTI) ने अपने पत्र में लिखा कि, पीएम की सोना खरीदने से बचने की अपील ने सभी कारोबारियों को बड़े नुकसान से बचा लिया है. साथ ही व्यापारियों ने लिखा कि, आपकी इस अपील का उस वक्त काफी विरोध हुआ था, लेकिन आपकी इस दूरदर्शिता भरी सोच ने लाखों निवेशकों और व्यापारियों को बड़े झटके से बचा लिया.

बता दें कि,पीएम मोदी ने शनिवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा था कि एक साल पहले मैंने देशवासियों से आग्रह किया था कि सोना कम खरीदिए, देशवासियों ने कम खरीदा…देशवासी कह रहे हैं कि हमने आपकी बात मानी, हमारे पैसे बच गए.

सोने में 65 लाख रुपये की गिरावट

CTI ने कहा, ”जब आपने सोना न खरीदने की सलाह दी थी, तब सोने का भाव 1 करोड़ 90 लाख रुपये प्रति किलो था. आज सोने का भाव गिरकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है. यानी प्रति किलो 65 लाख रुपये की गिरावट आई है.”

उन्होंने कहा, “अगर आपकी सलाह को नजरअंदाज करके व्यापारियों ने उस समय सोना खरीदा होता, तो आज प्रति किलो पर 65 लाख रुपये का नुकसान होता. लाखों ज्वैलर कर्ज में डूब जाते, कंगाल हो जाते.”

CTI के पांच प्वाइंट

देश भर के लाखों ज्वैलरी कारोबारी कई-कई महीनों का स्टॉक रखते हैं. अगर उन्होंने 1.90 करोड़ के भाव पर स्टॉक खरीदा होता, तो आज वे करोड़ों के घाटे में होते.

ऑनलाइन-ऑफलाइन सोने में व्यापार करने वाले लाखों छोटे ट्रेडर और शेयर बाजार के निवेशकों को भी भारी नुकसान से बचाया गया. CTI के ग्रुपों में लगातार मैसेज आ रहे हैं ‘मोदी ने बचा लिया.”

जिस सलाह का उस समय विरोध हुआ था, आज वही ज्वेलर और व्यापारी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री सही थे.

अभी शादी सीजन चल रहा है. सोना सस्ता होने से आम ग्राहक को भी फायदा हो रहा है, 52 लाख शादियों वाले सीजन में परिवारों को सस्ता सोना मिल रहा है.

CTI प्रधानमंत्री से आग्रह करता है कि सोने-चांदी जैसे संवेदनशील बाजार पर सरकार आगे भी समय-समय पर व्यापारियों को मार्गदर्शन देती रहे, ताकि सट्टेबाजों और जमाखोरों से बाजार को बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें

Yuzvendra Chahal Join BJP : सियासत की पिच पर नई पारी खेलने उतरे युजवेंद्र चहल, बीजेपी में हुए शामिल, मिली ये जिम्मेदारी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “CTI Letter to PM : व्यापारियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ‘थैंक्यू, आपकी अपील ने हमें बचा लिया’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *