Kiren Rijiju on Rahul gandhi

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर वार, कहा- “1962 में चीन ने उनके गांव पर किया था कब्जा, उस अपमान के लिए माफी कब मांगेगी कांग्रेस”

एजेंसी : Kiren Rijiju on Rahul Gandhi   कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर हैं. सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट के जरिये चीन में हुई अमेरिका, चीन और रूस के बीच हुए शिखर बैठक का जिक्र किया. उन्होंने पीएम को समझौता करने वाला बताया. यही नहीं उन्होंने कहा कि, अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो भारत भी इस बैठक का हिस्सा होता. अब इस बयान पर बीजेपी नेता व केद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस से चार सवाल पूछे हैं. उन्होंने 1962 में चीन के हाथों भारत की हार और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस को घेरा है.

रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे चार सवाल

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस से चार सवालों के जवाब मांगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि 1962 में चीन ने उनके गांव पर कब्जा कर लिया था, उस अपमान के लिए पार्टी कब माफी मांगेगी?

भारत क्यों गरीब देश बना रहा

रिजिजू ने आगे पूछा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत गरीब देश क्यों बना रहा? देश को कभी ‘सपेरों का देश’ क्यों कहा जाता था और भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ कहकर क्यों अपमानित किया गया? उन्होंने इन सवालों के जरिए कांग्रेस के पुराने शासन और उसकी आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने पीएम को कहा था ‘कमप्रोमाइज्ड पीएम’

बता दें कि, राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक्स पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक साथ मौजूदगी वाली तस्वीर साझा की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा था कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठे होते.

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘समझौतावादी प्रधानमंत्री’ कहा था. उनका यह बयान चीन के शेनझेन में 19 नवंबर को एपीईसी सम्मेलन से इतर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात के बाद आया था. इन तीनों नेताओं के समूह को ‘जी-3’ कहा जा रहा है.

यह भी पढ़ें

CM Yogi Adityanath Mother Death: मां की अंतिम यात्रा में भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर वार, कहा- “1962 में चीन ने उनके गांव पर किया था कब्जा, उस अपमान के लिए माफी कब मांगेगी कांग्रेस””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *