Golden King Horse

Pushkar Mela At Ajmer: 21 करोड़ का घोड़ा गोल्डन किंग पुष्कर मेले में छाया, दुनिया की सबसे छोटी गाय को देख हैरान हुए लोग

अजमेर: Pushkar Mela At Ajmer  राजस्थान के अजमेर में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में पारंपरिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है. पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम 17 से 24 नवंबर 2026 तक चलेंगे, जिसमें भाग लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और पशुपालक पहुंचे.

मेला मैदान में भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों के बीच चक दे इंडिया की थीम पर फुटबॉल मैच भी खेला गया. मेले के पहले दिन शाम को पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सामूहिक दीपदान का आयोजन हुआ. कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले मेले के तहत 20 नवंबर यानी एकादशी से पंचतीर्थ महास्नान के साथ धार्मिक मेला प्रारंभ होगा.

21 करोड़ का घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र

पुष्कर में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय पशु मेले की रौनक देखते ही बन रही है. मेले में 21 करोड़ रुपये कीमत वाला घोड़ा गोल्डन किंग लोगों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है. उसकी सुरक्षा के लिए खास तौर पर बाउंसर तैनात किए गए हैं.

वहीं, सूरत से पहुंचे मारवाड़ी नस्ल के इस घोड़े की ब्रीडिंग फीस करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा एक करोड़ रुपये कीमत वाली नगीना नाम की घोड़ी भी मेले में लोगों का ध्यान खींच रही है.

दुनिया की सबसे छोटी गाय

800 किलो वजनी भैंसा छोटा सुल्तान भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेले में दुनिया की सबसे छोटी गाय भी अपनी मौजूदगी से लोगों को हैरान कर रही है.

यह भी पढ़ें

Boxer Mary Kom: बॉक्सर मैरीकॉम की मुश्किलें बढ़ीं, मानहानि केस में कोर्ट ने भेजा नोटिस, पति से चल रहा है विवाद

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Pushkar Mela At Ajmer: 21 करोड़ का घोड़ा गोल्डन किंग पुष्कर मेले में छाया, दुनिया की सबसे छोटी गाय को देख हैरान हुए लोग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *