लखनऊ : Vacation Calendar for UP School उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है. यूपी सरकार ने शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी है. इसके अनुसार, स्कूलों में कुल 26 सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी. यूपी स्कूल वेकेशन डेट्स के आधार पर स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टियां तय की जाएंगी.
15 दिन का होगा विंटर वेकेशन
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक स्कूली छात्रों को साल के शुरुआत में ही लंबी छुट्टियां दी जाएगी. स्कूलों में 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी, 2027 तक विंटर वेकेशन रहेगा. इसके साथ ही 15 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती का भी छात्रों को अवकाश मिलेगा. ऐसे में विंटर वेकेशन के बाद उत्तर प्रदेश में स्कूल सीधा 16 जनवरी, 2027 को खुलेंगे.
शुरूआती 3 महीनों में इस दिन होगा अवकाश
विंटर वेकेशन के अतिरिक्त शुरुआती तीन महीनों यानी जनवरी, फरवरी और मार्च में भी प्रमुख दिनों पर उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अवकाश रहेगा. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 20 फरवरी, 2027 को संत रविदास जयंती, 06 मार्च के दिन महाशिवरात्रि और 10 मार्च को ईद-उल-फितर के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा.
होली पर मिलेगी लंबी छुट्टी
साल 2027 के कैलेंडर के अनुसार छात्रों को मार्च के महीने यानी होली त्योहार के अवसर पर भी स्कूलों से लंबा ब्रेक मिलेगा. 22 मार्च को होलिका दहन, 23 मार्च को होली और 26 मार्च को गुड फ्राइडे के अवसर पर छात्रों को स्कूलों से छुट्टी मिलेगी. इसके साथ ही अप्रैल महीने में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और 09 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण स्कूल बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें

One thought on “Vacation Calendar for UP School: यूपी में सरकारी स्कूलों के लिए जारी हुआ छुट्टियों का कैलेंडर, विंटर वेकेशन और होली में कब होगा अवकाश, पढ़ें ये डिटेल रिपोर्ट”