Pak Minister Musadik Malik

SCO Civilization Dialogue: पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भारत पहुंचे, सिंधु जल समझौते को लेकर हाथ काटने की दी थी धमकी

न्यूज डेस्क : SCO Civilization Dialogue  देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को SCO सिविलाइजेशन डॉयलाग की शुरुआत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में पाकिस्तान भी भाग ले रहा है, और इसके लिए पड़ोसी मुल्क के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक भी शामिल होने के लिए भारत पहुंच रहे हैं. बता दें कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत आ रहा है. इससे पहले 2023 में SCO के विदेश मंत्रियों की हैठक में बिलावल भुट्टो गोवा आए थे.

मुसादिक ने दी थी हाथ काटने की धमकी

बता दें कि, SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग में 15 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. पाकिस्तान के जो मंत्री भारत आ रहे हैं, उन्होंने सिंधु जल समझौते को लेकर हाथ काटने तक की धमकी दी थी. भारत में पाकिस्तान उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक दिल्ली पहुंचे. वे 20-22 नवंबर 2026 को यहां आयोजित होने वाले पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं.”

राहुल गांधी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

इस बीच अमेरिका से राहुल गांधी ने भी पाकिस्तान को आईना दिखाया है और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी है. एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने साफ किया कि पाकिस्तान जब तक भारत में आंतकवाद फैलाता रहेगा, तब तक बातचीत संभव नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि खून और बातचीत एकसाथ नहीं चल सकते. बात करने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद को बंद करना होगा.

यह भी पढ़ें

Destination of Year 2027: इंटरनेशनल मैगजीन ने भारत को चुना ‘डेस्टिनेशन ऑफ ईयर 2027’, 10 जगहों को बताया बेस्ट

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “SCO Civilization Dialogue: पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भारत पहुंचे, सिंधु जल समझौते को लेकर हाथ काटने की दी थी धमकी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *