Azam Khan On Jauhar university

Azam Khan on Jauhar University: जेल से रिहाई के बाद आजम खां ने क्यों कहा- “गिरा दो जौहर यूनिवर्सिटी की एक एक इमारत…”

रामपुर : Azam Khan on Jauhar University आजम खां जेल से रिहाई के बाद लगातार सरकार को निशाने पर ले रहे हैं. सपा नेता से उनके परिवार के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि, कृपया मुझसे निजी सवाल न पूछें. आजम खां ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर कहा कि, मैंने कल भी सलाह दी थी, सभी संवैधानिक सस्थाओं को अपनी गरिमा की रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ED, सीबीआई, आयकर सभी की छवि खराब हुई है.

आजम खां ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारत में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं. चुनावों में धांधली हो रही है.

इंडिया गठबंधन से नाखुश हैं आजम खां

सपा नेता आज़म खान ने कहा, “इंडिया’ (INDIA) गठबंधन से मेरी शिकायत यह है कि जब रामपुर में पहली बार चुनावी धांधली हुई, जहां पुलिस अधिकारियों ने हथियार लहराकर लोगों को खदेड़ दिया, घरों के बाहर गुंडे तैनात कर दिए गए, और पुलिस व पीएसी ने सड़कों पर कब्ज़ा कर लिया ताकि नागरिक वोट न डाल सकें. अगर ‘इंडिया’ गठबंधन ने सामूहिक रूप से उस मामले को गंभीरता से लिया होता, तो कुंदरकी, संभल, हरियाणा या बंगाल में जो नतीजे देखने को मिले, शायद वे न आते.

ढहा दो यूनिवर्सिटी की एक एक इमारत

सपा नेता आज़म खान ने कहा, “मेरा अभी का इरादा है कि मैं इस मुकदमे को वापस ले लूं – वह मुकदमा जो रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के खिलाफ है. मैं इसे वापस लेने की सोच रहा हूं और एक घोषणा करना चाहता हूं: ‘बुलडोजर लाओ और यूनिवर्सिटी (मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी) की एक-एक इमारत को ढहा दो.’ दुनिया को देखने दो कि जब कोई मुसलमान ‘शिक्षा के मंदिर’ बनाता है, तो उन्हें कैसे तबाह कर दिया जाता है.”

यह भी पढ़ें

EPFO Systematic Withdrawal: अब PF निकालना हो गया आसान, 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं, EPFO ने दी ये बड़ी सुविधा

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Azam Khan on Jauhar University: जेल से रिहाई के बाद आजम खां ने क्यों कहा- “गिरा दो जौहर यूनिवर्सिटी की एक एक इमारत…””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *