EPFO Withdrawal Plan

EPFO Systematic Withdrawal: अब PF निकालना हो गया आसान, 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं, EPFO ने दी ये बड़ी सुविधा

नई दिल्ली : EPFO Systematic Withdrawal कोई नहीं जानता किसे कब पैसों की जरूरत पड़ जाए. नौकरी पेशा करने वाले शख्स के लिए उसका प्रोविडेंट फंड उसकी सबसे बड़ी बचत मानी जाती है. अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों वेतनभोगी कर्मचारियों के हित में बड़ी योजना तैयारी की है. EPFO ने सिस्टमेटिक विड्राल प्लान (SWP) को मंजूरी दी है. रियाटर होने वाले कर्मचारी अपने फंड की रकम अब एक साथ निकालने के बजाय किश्तों में निकाल सकेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार, 19 नवंबर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 240वीं बैठक में ये फैसला लिया गया. इस बैठक की अध्यक्षता श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने की.

तीन अलग-अलग विकल्पों से निकलेगा पैसा?

नई व्यवस्था के तहत, रिटायर होने वाले लोग अपनी जमा PF बचत से नियमित आय प्राप्त कर सकेंगे, जबकि बाकी बची रकम EPF सिस्टम में निवेशित रहेगी. जो रकम नहीं निकाली जाएगी, उस पर लागू EPF दर के हिसाब से ब्याज मिलता रहेगा. इस कदम से 55 साल से अधिक उम्र के लगभग 6.32 लाख सब्सक्राइबर्स को फायदा होने की उम्मीद है, जिनके प्रोविडेंट फंड खातों में 5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा है.

इस तरह SWP काम करेगा

अब तक, ज्यादातर कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपनी पूरी EPF राशि निकाल (EPFO withdrawal rule) लेते हैं. ऐसे में, उनके सामने एक बड़ी रकम को संभालने और नियमित आय पाने के लिए सही निवेश विकल्प खोजने की जिम्मेदारी आ जाती है. नई सुविधा एक और विकल्प देगी. पूरी रकम निकालने के बजाय, सदस्य अपनी जमा बचत को समय-समय पर मिलने वाले भुगतान के रूप में प्राप्त कर सकते हैं. बचा हुआ बैलेंस EPFO के पास निवेशित रहेगा और उस पर ब्याज मिलता रहेगा.

नई व्यवस्था में तीन विकल्पों से निकलेगा पैसा

नियमित किस्तें: जमा हुई PF राशि को समय-समय पर किस्तों में निकालना.

आंशिक एकमुश्त राशि: कुछ हिस्सा एक बार में निकाल लेना और बाकी बची राशि को तय समय-सारणी के अनुसार निकालना.

केवल ब्याज की निकासी: मूल राशि को निवेशित रहने देना और उस पर मिलने वाले ब्याज को निकालना.

EPFO ने PF निकासी के नियमों को बनाया आसान

SWP की मंजूरी के साथ-साथ EPF से आंशिक निकासी के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे सब्सक्राइबर्स के लिए रिटायरमेंट से पहले अपनी बचत निकालना आसान हो गया है. नए नियमों के तहत, 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने प्रोविडेंट फंड (PF) बैलेंस का 90% तक निकाल सकते हैं. पहले यह सीमा 75% थी.

यह भी पढ़ें

Sunil Gavaskar on Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज को ना खिलाने पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- ‘इस फैसले पर कहीं पछताना ना पड़े’

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “EPFO Systematic Withdrawal: अब PF निकालना हो गया आसान, 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं, EPFO ने दी ये बड़ी सुविधा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *