Tiger shroff Attack and Salman khan

Tiger Shroff Attack Case: जांच में चौंकाने वाला खुलासा, टाइगर श्रॉफ नहीं, सलमान खान थे हमलावरों का टारगेट

डेस्क :  Tiger Shroff Attack Case  मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, हमलावलों के निशाने पर सुपरस्टार सलमान खान थे, ना कि टाइगर श्रॉफ. यही नहीं हमलावरों ने सलमान खान के घर की रेकी भी की थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते उन्होंने अपना इरादा बदल दिया.

सलमान की सुरक्षा देखकर बदला इरादा 

रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी भी की थी, लेकिन वहां तैनात कड़े सुरक्षा घेरे और भारी पुलिस बल को देखकर उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े.

इस तरह हुआ टाइगर पर हमला

आपको बता दें कि, यह हमला उस समय हुआ जब टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा नरसी ग्राउंड से फुटबॉल खेलकर निकल रहे थे. दो हमलावरों ने उन पर करीब सात राउंड गोलियां चलाईं, जबकि उनका तीसरा साथी बाइक लेकर इंतजार कर रहा था.

हमले को अंजाम देकर तीनों अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन तक बाइक से पहुंचे, जहां बाइक छोड़कर वे जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए. हालांकि, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बिहार के ऋतिक उर्फ रोशन (22) और हरियाणा के रेहान (18) व फूल सिंह (18) को गिरफ्तार कर लिया.

हमलावरों के निशाने पर कम सुरक्षा वाले सितारे

सूत्रों के मानें तो, सलमान खान तक पहुंच पाना नामुमकिन लगने के बाद हमलावरों को ऐसे फिल्मी सितारों को निशाना बनाने का निर्देश मिला जिनके पास सुरक्षा कम हो. आम पर्यटकों का रूप धरकर आरोपियों ने एक ऑटो-रिक्शा और ऋतिक की बाइक से पूरी मुंबई का चक्कर लगाया. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे कई बड़े सितारों के आवासों की भी रेकी की.

ऑटो चालक ने टाइगर के बारे में जानकारी

अबतक की जांच में सामने आया कि एक ऑटो-रिक्शा चालक ने हमलावरों को जानकारी दी थी कि टाइगर श्रॉफ हर हफ्ते फुटबॉल खेलने पुष्पा नरसी ग्राउंड आते हैं. इसके अलावा हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ और उनके प्रशंसकों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स और रील्स पर नजर रखकर उनके आने-जाने के समय को ट्रैक किया.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ली जिम्मेदारी

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के तुरंत बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने इसकी जिम्मेदारी ले ली. सोशल मीडिया पर सामने आए एक ऑडियो मैसेज में लॉरेंस के करीबी सहयोगी अनिल पंडित ने हमले की पुष्टि की. इस मैसेज में कहा गया कि मैं अनिल पंडित हूं, लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई. आज टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी मैं और हरमन संधू लेते हैं.

यह भी पढ़ें

India-US Trade Deal: भारत अमेरिका के बीच बनी सहमति, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले-“अलग तरह की होगी ट्रेड डील”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Tiger Shroff Attack Case: जांच में चौंकाने वाला खुलासा, टाइगर श्रॉफ नहीं, सलमान खान थे हमलावरों का टारगेट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *