Punjab CM Bhagwant Mann detained at airport

Punjab CM Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गये, 50 हजार का चालान कटा, AAP भड़की, कहा- “ऐसा अपमान किसी का नहीं हुआ”

नई दिल्ली :  Punjab CM Bhagwant Mann पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोके जाना का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, मान पेरिस से लौटकर जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें रोक लिया गया. आम आदमी पार्टी AAP के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि, सीएम पर 50 हजार रुपये का चालान भी किया गया. सौरभ ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

आम आदमी पार्टी का केंद्र पर हमला

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ”सीएम मान को हवाई अड्डे पर करीब 3 घंटे तक रोका गया. पंजाब के मुख्यमंत्री अपने राज्य के प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने पेरिस गए थे और ये सब उन्होंने केंद्र सरकार के NOC न दिए जाने की चुनौती के बाद किया था.” आप नेता ने कहा कि केंद्र का ये अहंकार अब खत्म होना चाहिए. दशहरा पर तो रावण का अहंकार भी खत्म हो गया था.

मीडिया इंचार्ज ने सरकार पर लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस घटना को केंद्र सरकार द्वारा मान की विदेश यात्राओं को “बार-बार” अनुमति न देने, पंजाब के फंड को रोके रखने और किसानों के विरोध प्रदर्शन से जोड़ा. उन्होंने केंद्र पर पंजाब की प्रगति के रास्ते में “रुकावटें” पैदा करने का आरोप लगाया. पन्नू ने दावा किया कि सीएम मान दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खाद्य महोत्सव में पंजाब के प्रसिद्ध उत्पादों को लॉन्च करने गए थे. हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि मान को उचित प्रोटोकॉल दिया जाए, लेकिन केंद्र की गलत मंशा के चलते हुए पेरिस में महावाणिज्य दूत भी सीएम से मिलने नहीं आए.”

पन्नू का दावा ऊपर से था निर्देश

पन्नू ने ये भी दावा किया, “तीन घंटे बाद जब मान को जाने दिया गया और वह अपना सामान गाड़ी में रखकर रवाना होने वाले थे, तभी अधिकारी दौड़ते हुए उनके पास आए और कहा कि उन पर ‘ऊपर से भारी दबाव’ था.” पन्नू ने आरोप लगाया, “इसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपये का चालान काट दिया. अधिकारियों ने खुद स्वीकार किया कि वे दबाव में थे. इससे साबित होता है कि पूरी घटना ऊपर से मिले आदेशों के तहत अंजाम दी गई.”

यह भी पढ़ें

Tiger Shroff Attack Case: जांच में चौंकाने वाला खुलासा, टाइगर श्रॉफ नहीं, सलमान खान थे हमलावरों का टारगेट

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Punjab CM Bhagwant Mann: सीएम भगवंत मान दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गये, 50 हजार का चालान कटा, AAP भड़की, कहा- “ऐसा अपमान किसी का नहीं हुआ””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *