Donald Trump on deal

India-US Trade Deal: भारत अमेरिका के बीच बनी सहमति, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले-“अलग तरह की होगी ट्रेड डील”

एजेंसी:    India-UD Trade Deal    भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, ‘हम भारत के साथ समझौते के काफी करीब हैं’. ट्रंप ने कहा कि, ‘ये समझौता बिल्कुल अलग तरह का होगा’. मंगलवार को अपने ओवल ऑफिस में उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी

अलग तरह का होगा समझौता

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “यह हमारे द्वारा पहले किए गए समझौतों से काफी अलग तरह का समझौता होगा.” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत हुए हैं. उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया.

 पीयूष गोयल ने की थी अमेरिकी प्रतिनिधियों से मुलाकात

इस महीने की शुरुआत में पीयूष गोयल ने व्यापार समझौते के बारीक पहलुओं पर चर्चा करने के लिए मिल्वौकी और वाशिंगटन में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात की थी.

भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी. लेकिन अब अमेरिका में टैरिफ से जुड़ी स्थितियों में बदलाव के कारण इस समझौते पर फिर से बातचीत हो रही है.

जल्द फाइनल हो सकती है डील

मार्को रुबियो ने मंगलवार को एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, दोनों पक्ष एग्रीमेंट को फाइनल करने के करीब हैं, बस कुछ ही मुद्दों पर बात होनी बाकी है. उन्होंने कहा, “मैं कहूंगा कि हम बिना किसी एग्रीमेंट के जितना करीब हो सकते हैं, उतने करीब हैं. मुझे लगता है कि कुछ ही चीजें बाकी हैं जिन्हें पूरा करना है.” रुबियो ने उम्मीद जताई कि बाकी मुद्दे जल्द ही सुलझ जाएंगे, जिससे ट्रेड डील की घोषणा का रास्ता साफ हो जाएगा. और शायद इसके बाद दोनों देशों के नेता इस पर साइन कर सकते हैं.

ट्रंप ने थी टैरिफ में बड़ी छूट

बता दें कि, पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने भारत एक बड़ी राहत दी थी. ट्रंप ने रूस से जुड़े निर्यात पर लगने वाले कई प्रतिबंधों और टैरिफ को हटा दिया. ये प्रतिबंध और शुल्क एक ऐसे कानून के तहत लागू होने वाले थे, जिस पर ट्रंप ने पिछले महीने ही हस्ताक्षर किए थे. शुक्रवार की देर रात जारी एक कार्यकारी आदेश में ट्रंप ने कहा, “मैं ‘ग्राहम एक्ट’ (Graham Act) के तहत लगाए गए इन प्रतिबंधों और शुल्कों को लागू करने से छूट दे रहा हूं. मैंने कांग्रेस को एक प्रमाण पत्र सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि इस समय ऐसी छूट देना संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है.”

यह भी पढ़ें

 West Bengal: पश्चिम बंगाल में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी का गला काट कर मंदिर में चढ़ाया

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “India-US Trade Deal: भारत अमेरिका के बीच बनी सहमति, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले-“अलग तरह की होगी ट्रेड डील””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *