एजेंसी : West Bengal पश्चिम बंगाल के बांकुरा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर सर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद कटे सर को अपने घर में बने मंदिर में रख दिया. यही नहीं, इस शख्स ने अपने पिता की भी हत्या कर दी. इन दो हत्याओं से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.:
बता दें कि, यह घटना दामोदर नदी के किनारे लाल बाबा मनाचर इलाके में हुई, जो बांकुरा जिले के सोनामुखी पुलिस स्टेशन और पश्चिम बर्धमान जिले के कांक्सा पुलिस स्टेशन की सीमा के पास है.
ये है पूरा घटनाक्रम
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम मंगल चौधरी है. उस पर अपनी 39 साल की पत्नी रुंपा चौधरी और पिता राजेंद्र चौधरी की हत्या करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि, मंगल ने पहले अपनी ऊंगली काट ली. उसके बाद घर में पत्नी रूंपा की हत्या कर दी और उसका सर काटकर घर के मंदिर में त्रिशूल के सामने रख दिया. उसके बाद उसने अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात से गांव में डर का माहौल बन गया है.
आरोपी का इलाज चल रहा
आरोपी मंगल को अपनी कटी उंगली के इलाज के लिए बांकुरा के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने बताया कि उसे अभी अदालत के सामने पेश नहीं किया जा सका, क्योंकि उसका इलाज चल रहा था. जांचकर्ता इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इन हत्याओं का संबंध तांत्रिक क्रियाओं से है, हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है.
स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि, मंगल और उसकी पत्नी घर में बने मंदिर में पूजा किया करते थे. ये भी बताया गया कि, उनके घर एक तांत्रिक आया करता था. पुलिस इसे ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें
Vijayadashami 2026: रावण के दस सर का भ्रम दूर करिए, ये रोचक तथ्य बताएंगे पूरा सच

One thought on “West Bengal: पश्चिम बंगाल में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी का गला काट कर मंदिर में चढ़ाया”