CM Yogi Adiyanath on Bonus

Bonus and DA in Uttar Pradesh: यूपी के 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए!

लखनऊ:    Bonus and DA in Uttar Pradesh  उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली से पहले बोनस का एलान कर सकते हैं. यही नहीं, 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए), महंगाई राहत भत्ता (डीआरए) देने की भी तैयारी है. बता दें कि, योगी सरकार नवंबर के वेतन के साथ इसे दे सकती है. दशहरे की छुट्टियों के बाद इस संबंध में सरकार आदेश जारी कर सकती है.

बोनस और डीए देने के लिए वित्त विभाग की तैयारी

वित्त विभाग कर्मचारियों को बोनस और डीए-डीआरए देने की तैयारी कर रहा है. प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. रेलवे मंत्रालय की घोषणा के बाद अब राज्य कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि प्रक्रिया में तेजी आएगी. जानकारी के मुताबिक, बोनस की रकम 3400 से 7000 रुपये के बीच होगी. बोनस का लाभ आरजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाता है. बोनस की रकम वेतन के साथ नहीं आती है, बल्कि यह अलग से खातों में भेजी जाती है.

नवंबर के वेतन में लगेगा डीए

हालांकि, सरकार हर साल की तरह करती है, इसलिए कर्मचारी मान रहे हैं कि बोनस के साथ ही डीए व डीआरए के भी आदेश होंगे. डीए व डीआरए तीन प्रतिशत मिलने की उम्मीद है. सूत्रों की मानें तो, अगर आदेश 25 अक्टूबर से पहले हो जाएंगे तो अक्टूबर की सैलरी व पेंशन जो नवंबर में मिलेगी, उसमें यह डीए-डीआरए की राशि बढ़कर आएगी. डीए व डीआरए संबंधी आदेश का इंतजार 12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 6 लाख से ज्यादा पेंशनर कर रहे हैं.

4 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को भी राहत की उम्मीद

सरकारी कर्मचारियों के अलावा प्रदेश के करीब 4 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है. इससे अलग-अलग विभागों में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत मिल सकती है. दीपावली से पहले बोनस, DA और वेतन बढ़ोतरी से जुड़े फैसले लागू होते हैं तो लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को फायदा होगा. फिलहाल सभी की नजर सरकार के आधिकारिक एलान पर है.

यह भी पढ़ें

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede कोलकाता में दर्दनाक हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 की मौत, पीएम ने जताया दु:ख

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Bonus and DA in Uttar Pradesh: यूपी के 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस और डीए!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *