एजेंसी : Kolkata Durga Puja Pandal Stampede कोलकाता से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां दुर्गा पूजा पंडाल में अधिक भीड़ हो जाने से भगदड़ मच गई, जिसकी वजह से 17 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, भीड़ पंडाल की तरफ आगे की ओर बढ़ी, इस दौरान कुछ लोग गिर पड़े और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई.

सीएम भी घायलों से मिलने पहुंचे
घायलों को गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया. पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे. आपदा प्रबंधन कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की.
#WATCH | West Bengal | Visuals from the area around Kolkata’s Chorbagan Sarbojanin Durga Puja pandal where a stampede occurred, claiming the lives of 17 people https://t.co/PseSYSKH5V
— ANI (@ANI) October 17, 2026
पीएम ने जताया दुख
पीएमओ की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है. पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘कोलकाता में भगदड़ की घटना दुखद है. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.’
The stampede in Kolkata is extremely distressing. My thoughts are with those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. The local administration is providing all possible assistance to those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 17, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक संवेदना व्यक्त की
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस घटना पर शोक प्रकट किया. उन्होंने मारे गये लोगों के लिए प्रार्थना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को शक्ति और साहस दें.
भगदड़ की घटना पर कोलकाता पुलिस ने दी जानकारी
कोलकाता पुलिस का कहना है कि आज शाम करीब 7:40 बजे, बारिश के बीच पंडाल घूमने आए लोगों की भारी भीड़ के कारण गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ मच गईं. अब इस पूजा पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है. सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH भेजा गया है.

One thought on “Kolkata Durga Puja Pandal Stampede कोलकाता में दर्दनाक हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 की मौत, पीएम ने जताया दु:ख”