स्पोर्ट्स डेस्क : India Vs WI T-20 I बेंगलुरु में बारिश ने फैंस का दिल तोड़ दिया. भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा टी-20 मैंच आखिरकार रद्द करना पड़ा. दोनों टीमें दो-दो मैच जीतकर बराबरी पर रहीं. हालांकि, ढाई घंटे की बारिश के बाद मैच नौ-नौ ओवर का मैच खेलने का फैसला लिया गया, मैच शुरू भी हुआ लेकिन कुछ देर बाद बारिश फिर आ गई.
बता दें कि, भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा था, 7.4 ओवर का खेल ही हो पाया था कि, एक बार फिर बारिश शुरू हो गई, इसके बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का निर्णय लिया.
भारत टॉस हार गया था
इससे पहले भारत टॉस हार गया और वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत ठीक रही. ओपनर अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गये, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने कैरिबियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने 10 गेंदों में 30 रन बनाएं. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 22 रनों का उपयोगी पारी खेली, जबकि नमन धीर ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया. इस तरह भारत ने 7.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाएं.
आखिरकार मैच रद्द करना पड़ा
इसी वक्त मैदान में फिर से तेज बारिश शुरू हो गई, मैदान पहले से ही गीला था, दोबारा शुरू होने से मैच की संभावनाएं पूरी तरह से खत्म हो गई. इस तर अंपायरों को मजबूर होकर खेल रद्द करना पड़ा. फैंस इस फैसले से बहुत निराश हुए.
यह भा पढ़ें
India Vs WI T-20 मैच रद्द होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी, जानिए क्या है नियम
